{"_id":"5b4a2e744f1c1b41748b4a5f","slug":"131531588212-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएनए टेस्ट पर टिकी खोह नदी से बरामद महिला के शव की शिनाख्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीएनए टेस्ट पर टिकी खोह नदी से बरामद महिला के शव की शिनाख्त
Updated Sat, 14 Jul 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। पौड़ी जिले की आपरेशन शव शिनाख्त टीम के प्रयास सफल रहे तो दुगड्डा मार्ग पर गत वर्ष ट्राली बैग में डालकर फेंके गए एक अज्ञात महिला के शव की जल्द ही शिनाख्त हो जाएगी। शिनाख्त होते ही इस हत्याकांड का राज भी खुलने की उम्मीद जग गई है। शव शिनाख्त टीम ने नोएडा में पिछले साल दर्ज एक महिला की गुमशुदगी के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया है। महिला की शिनाख्त अब डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट पर टिकी है।
गत वर्ष दो जुलाई को कोटद्वार-दुगड्डा मार्ग पर आमसौड़ के पास खोह नदी के किनारे कोतवाली पुलिस को एक महिला का रक्त रंजित शव मिला था। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद शव को ट्राली बैग में पैक कर यहां फेंक दिया गया था। पुलिस की ओर से ही अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा लिखकर विवेचना प्रारंभ कर दी गई। एक साल और दस दिन बाद तक कोतवाली पुलिस अज्ञात महिला के शव की शिनाख्त तक नहीं कर सकी। इस बीच उत्तराखंड पुलिस की ओर से चल रहे आपरेशन शव शिनाख्त टीम ने जब गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) की गुमशुदगी सूची तलाशी तो उसे दुगड्डा के पास मिले महिला के शव की शिनाख्त की एक किरण नजर आई।
टीम के प्रभारी निरीक्षक मनोज मैनवाल ने बताया कि गत आठ जुलाई को नोएडा के इकोटेक थाने में मुंशी नाम के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी अनीता देवी (30) की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने जब गुमशुदगी दर्ज कराने वाले थाने से संपर्क किया तो वहां से महिला के श्रमिक पति मुंशी की भी मौत होने की जानकारी लगी। इसके बाद पुलिस टीम नोएडा में दर्ज गुमशुदगी के आधार पर गुमशुदा महिला के मायके यूपी के बुलंदशहर के रैमापुर गांव तक जा पहुंची। वहां की वृद्धा बीरमा देवी और उसके पति रामवीर ने दुगड्डा में मिली महिला के शव के फोटोग्राफ को देखकर अपनी बेटी अनीता होने की संभावना जताई, लेकिन चेहरा क्षत-विक्षत होने के कारण पहचान में नहीं आ सका। पुलिस ने बीरमा देवी का डीएनए सैंपल लेकर देहरादून विधि विज्ञान प्रयोगशाला में भिजवाया है। डीएनए सैंपल मैच हुआ तो पुलिस को इस हत्याकांड की तह तक पहुंचने में देर नहीं लगेगी।
विज्ञापन
29 जून को घर से निकली थी अनीता, घर नहीं लौटी
पौड़ी के शव शिनाख्त टीम के सदस्य हेड कांस्टेबल नरेश नौटियाल ने बताया कि नोएडा में दर्ज अनीता देवी पत्नी मुंशी की गुमशुदगी में बताया गया है कि वह 29 जून को घर से निकली और घर नहीं लौटी। अनीता और उसका पति मुंशी दोनों नोएडा में किराए पर रहकर प्राइवेट नौकरी करते थे। पुलिस का मानना है कि महिला की गुमशुदगी के तार उसकी नौकरी से जुड़े हैं।
-फोटो