फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   अतिक्रमणकारियों पर पुलिस ने चलाया चालान का डंडा, हडकंप

अतिक्रमणकारियों पर पुलिस ने चलाया चालान का डंडा, हडकंप

Thu, 03 May 2018 11:16 PM IST
Updated Thu, 03 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
अतिक्रमणकारियों पर पुलिस ने चलाया चालान का डंडा, हडकंप
कोटद्वार। सड़क पर पसरे सामान और शहर के मुख्य मार्गों पर बेतरतीब खड़े वाहनों के पुलिस ने चालान किए। इस दौरान 13 व्यापारियों और 12 वाहन चालकों को चालान थमाए गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सीओ जोधराम जोशी ने कोटद्वार में बढ़ते अतिक्रमण और बेलगाम यातायात को सुधारने के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। पुलिस टीम ने गैैराज रोड, लकड़ीपड़ाव में अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों के चालान काटे। साथ ही उन्हें दोबारा अतिक्रमण न करने की हिदायत दी। शहर में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान की सूचना मिलते ही गंगा दत्त जोशी मार्ग व गोखले मार्ग के व्यापारियों से सड़क पर सजी दुकानें समेटनी शुरू कर दीं। इस दौरान कई कबाड़ का व्यापार करने वाले लोगों के सड़क पर फैलाए गए सामान के लिए उनका चालान भी किया गया। पुलिस ने सड़क पर खड़े दर्जनभर वाहनों पर कार्रवाई की। कुछ वाहन चालकों को चालान थमाए गए तो कुछ पर चस्पा कर दिए गए।
विज्ञापन

इस अवसर पर सीओ जोधराम जोशी ने कहा कि अतिक्रमण न करने के साथ-साथ कबाड़ियों को आयात और निर्यात सामान का ब्योरा भी रखना आवश्यक है। पुलिस टीम में एसएसआई राकेंद्र कठैत, एसआई संदीप शर्मा, एसआई किशन दत्त शर्मा, कांस्टेबल मधुसूदन व मेजर सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed