फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   संदिग्ध मांस के साथ एक महिला समेत चार लोग गिरफ्तार, जेल भेजा

संदिग्ध मांस के साथ एक महिला समेत चार लोग गिरफ्तार, जेल भेजा

Sat, 20 Jan 2018 10:45 PM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध मांस के साथ एक महिला समेत चार लोग गिरफ्तार, जेल भेजा
कोटद्वार। मांस को बिक्री के लिए ले जा रहे चार लोगों को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। संगठन की ओर से तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने गोवंश अधिनियम के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने चारों को स्थानीय कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब आठ बजे मालगोदाम रोड पर एक जीप लकड़ी पड़ाव जा रही थी। विश्व हिंदू परिषद से जुड़े कार्यकर्ता तेजपाल प्रजापति, नकुल प्रजापति और कुलदीप प्रजापति को जीप पर बैठे लोगों पर शक हुआ। उन्होंने जीप के चालक को रुकने के लिए कहा, लेकिन उसने वाहन की रफ्तार तेज कर दी। युवकों ने बाइक से जीप का पीछा करते हुए उसे मालगोदाम रोड पर सिंचाई विभाग के गोदाम के पास रोक लिया। वाहन की जांच करने पर तीन बैगों में भरा हुआ संदिग्ध मांस मिला। सूचना पर अन्य कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने लकड़ी पड़ाव निवासी एक महिला और तीन व्यक्तियों को पुलिस के हवाले कर दिया। चारों लोगों के पास तीन बैग में करीब 65 किलो मांस बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया मांस को जांच के लिए भेजा जा रहा है। एसआई रविंद्र नेगी ने बताया कि पूर्व प्रधान शिब्बूनगर बीना नेगी की तहरीर के आधार पर लकड़ी पड़ाव निवासी जमीला, सहनवाज, नईम और नसीम अहमद के खिलाफ गोवंश अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मांस को जांच के लिए पशु चिकित्सालय भेजा गया है। वहीं विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष संदीप डबराल, संजय थपलियाल, संजय गोदियाल, राजीव शर्मा, संदीप वर्मा, बीना नेगी, सुषमा जखमोला, प्रवीण थापा, विपिन ने बताया कि क्षेत्र में कई लोग गोमांस की तस्करी में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed