{"_id":"5a3402634f1c1b97678c1cf6","slug":"121513357923-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटों ने पिता को बंधक बनाकर पीटा, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटों ने पिता को बंधक बनाकर पीटा, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश
Updated Fri, 15 Dec 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। विकासखंड दुगड्डा की पट्टी अजमीर निवासी वीरेंद्र सिंह ने अपने दो बेटों पर उसे बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित पिता ने इस मामले की शिकायत शुक्रवार को एसडीएम कोटद्वार से की है। एसडीएम राकेश तिवारी ने संबंधित क्षेत्र के पटवारी को मामले की जांचकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
वीरेंद्र सिंह ने बताया कि चार दिसंबर को वह गांव के टैक्सी स्टैंड पर खड़े थे। इसी दौरान उनके बेटे वहां पहुंचे और उनसे मारपीट करते हुए घर ले गए। उन्हें बचाने आई उनकी पत्नी को भी मारने की धमकी देकर दूर कर दिया। उन्होंने बेटों पर उन्हें पूरी रात कमरे में बंधक बनाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसडीएम से मामले में कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।