फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   लुटेरों ने उड़ाए सूटकेस से ढाई लाख के जेवर और 20 हजार की नकदी

लुटेरों ने उड़ाए सूटकेस से ढाई लाख के जेवर और 20 हजार की नकदी

Fri, 15 Dec 2017 10:41 PM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
लुटेरों ने उड़ाए सूटकेस से ढाई लाख के जेवर और 20 हजार की नकदी
कालागढ़। अपने भाई के विवाह में आई महिला के ढाई लाख के जेवर और 20 हजार रुपये की नकदी अज्ञात लुटेरों ने वापसी में उसके सूटकेस से चोरी कर लिए। मामले की सूचना महिला ने पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन

कालागढ़ निवासी स्व. गोपाल सिंह रावत की पुत्री आशा तोमर अपने भाई के विवाह में शामिल होने के लिए देहरादून से कालागढ़ आई थी। विवाह के कारण अपने साथ जेवर और आवश्यक नकदी भी लाई थी। पुलिस को दी तहरीर में आशा तोमर ने लिखा है कि जब वह अपने भाई के विवाह के बाद वापस देहरादून जा रही थी तो अफजलगढ़ के निकट तीन अज्ञात युवक बस में सवार हुए। जब बस भागूवाला के निकट एक ढाबे पर रूकी तो वह तीनो वहीं उतर गए। आशा ने घर जाकर देखा तो सूटकेस से जेवर और नकदी चोरी हो चुकी थी। आशा चोरी हुए सामान की गुमशुदगी दर्ज कराई और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। मामले की सूचना कालागढ़, अफजलगढ़, धामपुर और हरिद्वार के थाने को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed