फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   सतपुली में फिर बवाल, इस बार गोवंश के साथ अनाचार

सतपुली में फिर बवाल, इस बार गोवंश के साथ अनाचार

Wed, 02 Aug 2017 09:42 PM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 09:42 PM IST
विज्ञापन
सतपुली में फिर बवाल, इस बार गोवंश के साथ अनाचार
सतपुली। सतपुली कस्बे में बुधवार को एक बार फिर बवाल मच गया। इस बार एक संप्रदाय विशेष से जुड़े युवक के गोवंश (बछिया) के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आने से स्थानीय और हिंदू संगठनों के लोग सड़कों पर उतर आए। गुस्साए लोगों ने बाजार बंद कराकर पुलिस, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। आरोपी युवक की दुकान और आवास का सामान सड़क पर फेंक दिया। शहर में तनाव को देखते हुए एसएसपी सतपुली पहुंच गए हैं। जिले के दूसरे थानों से पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है। इससे पूर्व नौ जुलाई को सतपुली कस्बे में एक नाबालिग द्वारा एक धर्मस्थल की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर डालने से बाजार में बवाल मचा था।
विज्ञापन

सतपुली में बुधवार सुबह करीब नौ बजे स्थानीय लोगों ने एक संप्रदाय विशेष के युवक को गोवंश (बछिया) के साथ अप्राकृतिक कृत्य करते पकड़ लिया। संबंधित पशुपालक और दर्जनभर लोगों ने युवक को सतपुली थाने ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया। बड़ी संख्या में कस्बे में आए लोगों ने घटना के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बाजार बंद करा दिया। इसके बाद हरकत में आए पुलिस और प्रशासन ने दुकान में तोड़फोड़ करने वालों को मौके से खदेड़ा। हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने आरोपी युवक को उनके हवाले करने की मांग को लेकर थाने का घेराव किया। उन्होंने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। इस दौरान पुलिस की स्थानीय लोगों के साथ तीखी नोकझोंक और झड़प हुई। शहर में बढ़ते तनाव को देखते हुए जिले के लैंसडौन, पौड़ी, रिखणीखाल और कोटद्वार से पुलिस फोर्स मंगवा ली गई है। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी पौड़ी जगतराम जोशी, अपर पुलिस अधीक्षक हरीश वर्मा, सीओ कोटद्वार जेआर जोशी, एसडीएम लैंसडौन सोहन सिंह सैनी समेत कई पुलिस इंस्पेक्टर सतपुली पहुंच गए हैं। सीओ जेआर जोशी ने बताया कि आरोपी शाह आलम (23) पुत्र बरकत अली निवासी नजीबाबाद जिला बिजनौर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि शाह आलम की सतपुली में फर्नीचर की दुकान है। वह गत आठ वर्षों से यहां किराए के मकान में रह रहा है। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व प्रधान जगदंबा डंगवाल, कुसुम खंतवाल, इंदु जुयाल, बबलू गुप्ता, सुनील डंडरियाल, जयदीप नेगी, मनीष कुमार और विनोद धस्माना आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed