फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   बड़े भाई पर लगाया जमीन के चक्कर में मारपीट करने का आरोप

बड़े भाई पर लगाया जमीन के चक्कर में मारपीट करने का आरोप

Sat, 03 Mar 2018 10:28 PM IST
Updated Sat, 03 Mar 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
बड़े भाई पर लगाया जमीन के चक्कर में मारपीट करने का आरोप

विज्ञापन
कोटद्वार। ग्राम खुंडरा निवासी एक व्यक्ति ने शुक्रवार को अपने बड़े भाई पर उसके साथ जमीनी विवाद में मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित व्यक्ति ने एसडीएम कोटद्वार राकेश तिवारी को पत्र लिखकर मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

खुंडरा गांव निवासी अशोक कुमार गौड़ ने एसडीएम को दिए पत्र में कहा कि शुक्रवार शाम (होली के दिन) वह अपने दोस्तों प्रकाश चंद्र गौड़, जगदीश प्रसाद गौड़ व अनिल कुकरेती निवासी ग्राम चूना महेड़ा के साथ घर पर था। इस दौरान बड़ा भाई रविंद्र प्रसाद गौड़ नशे में धुत होकर डंडा लेकर गाली गलौच करते हुए वहां पहुंचा और उसने अशोक के सिर पर डंडे से वार कर मारपीट शुरू कर दी। इससे उसके शरीर चोट के निशान आए हैं। घटना के समय घर पर बैठे दोस्तों ने बीच बचाव कर रविंद्र गौड़ को कमरे से बाहर किया। इसके बाद रविंद्र गौड़ की पत्नी और बच्चे भी वहां पहुंचे और उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट करने का प्रयास किया। पीड़ित ने एसडीएम राकेश तिवारी को दिए पत्र में परिवार की सुरक्षा करने की गुहार लगाई है। इस मामले में पटवारी को पीड़ित ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed