फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Councilors perform in Kotwali

कोतवाली में पार्षदों का प्रदर्शन

Wed, 18 Mar 2020 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Councilors perform in Kotwali
नगर निगम के पार्षदों ने एक महिला उप निरीक्षक पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए कोतवाली में पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना दिया। पार्षदों ने सीओ और एएसपी से मिलकर आरोपी महिला उप निरीक्षक का अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग उठाई। उधर, महिला उप निरीक्षक ने उस पर लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन

बुधवार को कांग्रेस, भाजपा और निर्दलीय पार्षद सीओ आफिस पहुंचे। यहां पार्षदों ने सीओ अनिल जोशी से मुलाकात कर उन्हें शिकायती पत्र सौंपा। पत्र में पार्षदों ने कहा कि वे जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधि है, लेकिन बावजूद इसके महिला पुलिस अधिकारियों द्वारा उनके साथ आए दिन अभद्रता की जा रही है। महिला पुलिस अधिकारी के अभद्र आचरण से आम जनता में आक्रोश है।
विज्ञापन

सीओ अनिल जोशी ने बताया कि महिला पुलिस अधिकारी का स्थानांतरण या कार्य क्षेत्र बदलना उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है। उन्होंने मामले से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी को अवगत करा दिया है, लेकिन पार्षद नहीं माने और इसके बाद पार्षद अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय से मिले। उन्होंने सीओ से दोनों पक्षों से वार्ता कर दोनों का पक्ष सुनने के निर्देश दिए, लेकिन पार्षद नहीं माने और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए थाने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, उप निरीक्षक रचना ने उन पर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया। बताया कि वह मंगलवार को घराट रोड पर यातायात के नियम तोड़ने वालों के चालान काट रही थी। इस दौरान पार्षद कुलदीप नौटियाल वहां पहुंचे और उनके बेटे का हेलमेट न पहनने के कारण चालान कटने पर उनसे अभद्रता करने लगे, जिस पर उन्होंने अधीनस्थ कांस्टेबल को संबंधित का वीडियो बनाने को कहा। वीडियो बनाने की बात कहते ही पार्षद वहां से चले गए।

धरना देने वालों में पार्षद जयदीप नौटियाल, गायत्री भट्ट, लीला कर्णवाल, ज्योति सिंह, रितु चमोली, प्रवेंद्र सिंह रावत, अमित नेगी, कुलदीप रावत, सोनिया नेगी, विजेता रावत, बीना नेगी, कमल सिंह, आशा चौहान, सौरभ नौडियाल, अनिल नेगी, अनिल रावत, सुभाष पांडेय, विपिन डोबरियाल, भाजपा जिला महामंत्री जंग बहादुर सिंह रावत, मंजू जखमोला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed