फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Corona virus: Guidelines not being followed in Kotdwar

कोरोना वायरस: कोटद्वार में नहीं हो रहा दिशा निर्देशों का पालन

Wed, 18 Mar 2020 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Corona virus: Guidelines not being followed in Kotdwar
कोरोना वायरस से बचाव के लिए प्रदेश सरकार के द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का कोटद्वार में पालन नहीं हो रहा है। यहां प्रशासन की लापरवाही और लोगों की जागरूकता की कमी के कारण सार्वजनिक स्थानों में भीड़ उमड़ रही है। बेस अस्पताल, तहसील, बस अड्डों पर लोगों का जमघट लगा हुआ है। कोरोना को देखते हुए प्रशासन के पास न तो नियंत्रित करने और न ही जागरूक करने की योजना है।
विज्ञापन

उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में फैल रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए एक स्थान पर 50 से अधिक लोगों को एकत्र नहीं करने और अस्पतालों में भर्ती मरीजों को नहीं मिलने देने के निर्देश दिए गए हैं। कोरोना की रोकथाम को लेकर सरकार ने लोगों से एक दूसरे से एक मीटर की दूरी पर रखने, बार-बार हाथ धोने, मास्क पहनने और बिना हाथ धोए चेहरे को हाथों से नहीं छूने की एडवाइजरी जारी की है, लेकिन स्थानीय प्रशासन पर सरकार के इस आदेश का असर नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

लापरवाही का आलम यह है कि पौड़ी जिले की 80 फीसदी आबादी को स्वास्थ्य सेवाएं देने वाला कोरोना संक्रमण को लेकर कोटद्वार बेस अस्पताल अति संवेदनशील बना हुआ है। यहां जागरूकता के अभाव में सैकड़ों लोग ओपीडी पर्ची कटाने के लाइन और डाक्टरों के बाहर एक दूसरे के करीब बिना सुरक्षा उपकरणों के बैठे हुए हैं। मरीजों के भर्ती वार्डों में तीमारदारों का जमघट लगा हुआ है। अस्पताल में कोरोना को लेकर किसी प्रकार जागरूकता के बैनर, पोस्टर, पर्चे नहीं लगाए गए हैं। ऐसे में एक भी कोरोना से संक्रमित मरीज के आने से सैकड़ों लोगों की जान खतरे में पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। इसके लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। अस्पताल और नगर निगम प्रबंधन को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।
- योगेश मेहरा, एसडीएम कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed