फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Corona vaccines were not available, people returned desperate

नहीं लगे कोरोना के टीके, मायूस लौटे लोग

Sun, 02 May 2021 06:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 06:46 PM IST
विज्ञापन
Corona vaccines were not available, people returned desperate
नगर निगम क्षेत्र में कोरोना वैक्सीन की खेप नहीं पहुंचने के कारण रविवार को भी कोटद्वार के सभी पांचों वैक्सीनेशन सेंटरों में टीकाकरण का कार्य नहीं हो पाया। लोग घंटों इंतजार करने के बाद मायूस होकर लौटे।
विज्ञापन

शनिवार से 18 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों के वैक्सीनेशन का शुभारंभ होना था। इसके लिए सैकड़ों युवाओं ने पंजीकरण कराया था। प्रशासन की ओर से भी मॉडल मांटेसरी स्कूल में वृहद टीकाकरण कैंप की तैयारी की गई थी लेकिन रविवार को भी वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने पर बेस अस्पताल के कोविड वैक्सीनेशन सेंटर, एलोपैथिक चिकित्सालय लालपानी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उमरावनगर मोटाढांक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कलालघाटी और प्रथामिक विद्यालय सिमलचौड़ मेें स्थापित टीकाकरण केंद्र में टीके नहीं लगे। एसडीएम रवींद्र बिष्ट ने बताया कि वैक्सीन की खेप नहीं आने कारण टीकाकरण का कार्य प्रभावित हुआ है। जिले में वैक्सीन उपलब्ध होते ही टीकाकरण का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

वैक्सीनेशन शुरू न होने पर आप ने जताया रोष
आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में 18 वर्ष से 45 वर्ष के बीच के लोगों का वैक्सीनेशन न होने पर रोष जताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री को स्वयं इस मामले का संज्ञान लेकर एक-दो दिन में टीकाकरण का कार्य शुरू करवाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोविंदनगर स्थित कार्यालय में आप के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद वर्मा की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा कि एक मई से 18 वर्ष से 45 वर्ष के बीच के लोगों का वैक्सीनेशन होना था, लेकिन टीकाकरण केंद्रों में वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने के कारण टीकाकरण कार्य शुरू नहीं हो पाया। यह सरकार की विफलता को दर्शाता है। इस मौके पर सरकारी बेस अस्पतालों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और जिला अस्पतालों में ऑक्सीजन के स्टॉक, बेडों की संख्या, आईसीयू बेड, वेंटिलेटर की व्यवस्था का डाटा सार्वजनिक करने की मांग की गई। बैठक में सह संगठन मंत्र सुबोध ममगाईं, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भास्कर बुड़ाकोटी, रमेश जाटव, दीपक, संदीप, उर्मिला देवी, रजनी देवी आदि मौजूद रहे। बैठक का संचालन सेक्टर प्रभारी राजेंद्र जजेड़ी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed