फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Corona Three schools in Dwarikhal block closed for three days

कोरोना: द्वारीखाल ब्लाक के तीन स्कूल तीन दिन के लिए बंद

Wed, 25 Nov 2020 09:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
Corona Three schools in Dwarikhal block closed for three days
बुधवार को आई रिपोर्ट में तीन शिक्षकों सहित 17 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। द्वारीखाल ब्लाक के तीन शिक्षकों के संक्रमित पाए जाने के बाद तीन विद्यालयों को तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि कोटद्वार के सिगड्डी शिडकुल क्षेत्र में एक युवती, शिब्बूनगर क्षेत्र में एक महिला, नैनीडांडा क्षेत्र में एक युवती और एक महिला, द्वारीखाल क्षेेत्र में एक महिला शिक्षक और दो पुरुष शिक्षक और एक महिला, सतपुली क्षेत्र में एक वृद्धा, पोखड़ा क्षेत्र में चार युवक, एक महिला और दो व्यक्ति, एकेश्वर क्षेेत्र में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

उधर, खंड शिक्षा अधिकारी द्वारीखाल शैलेंद्र अमोली ने बताया कि 21 नवंबर को राजबाट हाईस्कूल में स्वास्थ्य विभाग ने ब्लाक के शिक्षकों का कोरोना सैंपल लिया था, जिसके तहत बुधवार को आई कोरोना रिपोर्ट में जीआईसी पाली, जीआईसी बसिंज्ञाना और जीआईसी चाक्यूंसैंण के एक-एक शिक्षकों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित की इलाज के दौरान मौत
गोपेश्वर। राजकीय संयुक्त अस्पताल गोपेश्वर में कोविड संक्रमित व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिले में इलाज के दौरान यह पहली मौत है। हालांकि आठ ऐसे लोगों की भी मौत हो चुकी है, जिनको रेफर किया गया था।
कर्णप्रयाग निवासी एक व्यक्ति को बुखार और खांसी के चलते सांस लेने में दिक्कत होने पर 20 नवंबर को जिला अस्पताल गोपेश्वर में भर्ती किया गया था। अस्पताल के सीएमएस जीवन सिंह चुफाल ने बताया कि मरीज को सांस लेने में दिक्कत होने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, लेकिन इलाज के दौरान मरीज की मौत हो गई। कोविड इंचार्ज और एसीएमओ ऊषा रावत ने बताया कि चमोली जिले से रेफर किए गए आठ मरीजों की अभी तक मौत हुई है, जबकि मंगलवार को जिले में इलाज के दौरान पहली मौत हुई है। वहीं, जिला अस्पताल में दो डॉक्टर भी कोरोना पॉजिटिव आए हैं। सीएमएस डा. जीएस चुफाल ने बताया कि दोनों डॉक्टर कोविड जांच लैब में तैनात थे।
कोचिंग सेंटर में 12 छात्र कोरोना पॉजिटिव, सेंटर बंद
श्रीनगर। श्रीकोट स्थित एक निशुल्क कोचिंग सेंटर में 12 छात्रों और एक स्टॉफ के कोरोना पॉजिटिव आने पर संस्थान को बंद कर दिया गया है। सभी संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर डोभ श्रीकोट भेजा गया है।
बुधवार को शहर और आसपास के क्षेत्रों में 21 लोग कोरोना संक्रमित निकले। इनमें एसबीआई श्रीनगर शाखा की मैनेजर, सहायता प्राप्त विद्यालय की प्रधानाचार्य व उनके पति सहित श्रीकोट में संचालित निशुल्क कोचिंग सेंटर के 12 छात्र शामिल हैं। सिटी रिस्पांस टीम के डा. अनिल बिष्ट ने बताया कि 11 छात्रों और एक स्टॉफ पॉजिटिव आने पर उन्हें कोविड केयर सेंटर डोभ श्रीकोट भेजा गया है, जबकि एक छात्र पूर्व में देहरादून जा चुका है। वहीं, कोचिंग सेंटर के प्रबंधक के अनुसार, अपने-अपने घरों से यहां पहुंचे छात्र अपने साथ निगेटिव रिपोर्ट लाए थे, जिसके बाद ही उन्हें अनुमति दी गई थी। इधर, नयालगढ़ गांव में कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए 73 लोगों के सैंपल लिए गए।

सी ब्लॉक टाइप थर्ड कंटेनमेंट जोन घोषित
नई टिहरी। जिला प्रशासन ने बुधवार को नई टिहरी सी ब्लॉक टाइप थर्ड को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। सी ब्लॉक टाइप थर्ड में भवन संख्या 28 से 32 तक कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। बीते दिन उक्त ब्लॉक में निवासरत धनोल्टी तहसील के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई थी। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सी ब्लॉक टाइप थर्ड में निवासरत लोगों के सैंपल जांच के लिए है। एडीएम शिवचरण द्विवेदी ने बताया कि बुधवार को जिले में नौ लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3400 हो गई है। एक्टिव केस 137 हैं। 2329 सैंपल की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। चंबा ब्लॉक क्षेत्र में पांच, कीर्तिनगर दो, नरेंद्रनगर और प्रतापनगर ब्लॉक क्षेत्र में एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। सभी लोग स्थानीय है। 97 लोग होम क्वारंटीन में है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed