{"_id":"66f2f56ed9c0905f6507761c","slug":"contractor-and-poklane-driver-spread-panic-by-firing-on-the-highway-arrested-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-509690-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: ठेकेदार और पोकलेन चालक ने हाईवे पर फायरिंग कर फैलाई दहशत, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: ठेकेदार और पोकलेन चालक ने हाईवे पर फायरिंग कर फैलाई दहशत, गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। एनएच खंड में मानसून सत्र में मलबा हटाने के लिए लगाई गई पोकलेन का पैसा नहीं मिलने पर एक ठेकेदार और उसके साथी ने हाईवे पर मलबा डालकर हाईवे जाम कर दिया। दोनों ने पोकलेन खड़ी कर कोटद्वार-पौड़ी हाईवे को अवरुद्ध कर दिया और इस दौरान कई हवाई फायरिंग की। घटना से राहगीरों में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची कोटद्वार पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें पौड़ी जेल भेज दिया गया।
मंगलवार तड़के करीब 4:30 बजे हेल्पलाइन 112 नंबर के जरिए कोटद्वार थाने को सूचना मिली कि दो लोगों ने कोटद्वार-पौड़ी हाईवे के पांचवें मील के पास पोकलेन से पत्थर गिराकर हाईवे जाम कर दिया है और वे फायरिंग कर रहे हैं। कोटद्वार पुलिस मौके पर पहुंची, तो दो लोग रास्ता अवरुद्ध किए हुए थे। वहां राहगीरों की भीड़ लगी थी। पुलिस ने लोगों से पूछताछ की। वीडियो देखने और साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस ने मौके से दो लोगों अक्षय कुमार, निवासी प्रेमपुरी, मुजफ्फरनगर यूपी और तरुण कुमार, निवासी सिरखेड़ा, मथुरा उत्तर प्रदेश को एक पिस्टल मय चार कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाल रमेश तनवार ने बताया कि दोनों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के साथ ही आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर दोनों को पौड़ी जेल भेज दिया गया। बताया गया है कि लोनिवि के एनएच खंड में किए गए कार्य की धनराशि नहीं मिलने से गुस्साए ठेकेदार ने पोकलेन चालक के साथ मिलकर ये हाई वोल्टेज ड्रामा किया। जिससे मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और हाईवे का यातायात करीब एक घंटा अवरुद्ध रहा। कोतवाल ने बताया कि अक्षय कुमार का लाइसेंसी पिस्टल सीज किया गया है। लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति की जाएगी। एसएसपी के निर्देशों के अनुपालन में सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने और अराजकता फैलाने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी।