{"_id":"6af4478cfb629087730992c2","slug":"contractor-accused-of-threatening-to-kill-acquitted-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1007-127985-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: जान से मारने की धमकी देने का आरोपी ठेकेदार दोषमुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: जान से मारने की धमकी देने का आरोपी ठेकेदार दोषमुक्त
Wed, 11 Nov 2026 04:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Wed, 11 Nov 2026 04:16 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। निर्माण कार्य अधूरा छोड़ने, रुपये मांगने और फोन पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने के आरोपी ठेकेदार को कोर्ट ने दोषमुक्त कर दिया है। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) मनोज कुमार द्विवेदी की अदालत ने फैसला सुनाया।
अभियोजन के अनुसार, सिताबपुर तल्ला निवासी बीडी जखमोला ने आठ नवंबर 2019 को बिजनौर जिले के नांगल सोती निवासी ठेकेदार विक्रांत उर्फ पिंकू को 35 हजार में एक कमरे के निर्माण का ठेका दिया था। ठेकेदार ने निर्माण कार्य शुरू कर 19 नवंबर को लिंटर डाल दिया लेकिन इसके बाद काम अधूरा छोड़कर चला गया। 12 दिसंबर 2019 को फोन पर संपर्क करने पर ठेकेदार ने 50 हजार देने पर ही काम करने की बात कही और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़ित ने कोटद्वार कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई।
अभियोजन पक्ष इस आशय को साबित नहीं कर पाया। इसके अलावा घटना के करीब पांच माह बाद प्राथमिकी दर्ज कराने का भी कोई संतोषजनक कारण नहीं बताया गया। इन तथ्यों के आधार पर अदालत ने आरोपी विक्रांत को दोनों आरोपों से दोषमुक्त कर दिया।