{"_id":"670bfecb67f003bfa606c5c7","slug":"consumers-will-not-pay-bills-if-drinking-water-is-not-supplied-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-524217-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: पेयजल आपूर्ति नहीं होने पर उपभोक्ता नहीं करेंगें बिल का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: पेयजल आपूर्ति नहीं होने पर उपभोक्ता नहीं करेंगें बिल का भुगतान
विज्ञापन
जयहरीखाल। कस्बे के कई मोहल्लों में एक महीने से पेयजल आपूर्ति अनिश्चित होने से उपभोक्ताओं में रोष व्याप्त है। उन्होंने जल संस्थान के खिलाफ नाराजगी जताई। उपभोक्ताओं का कहना है कि दो दिन में केवल एक बार पानी की आपूर्ति मात्र आधे घंटे के लिए होती है और बिल मैदानी क्षेत्रों की तरह भेजे जा रहे हैं। क्षेत्रवासियों की आम बैठक में नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं होने पर बिल भुगतान नहीं करने का निर्णय लिया गया।जयहरीखाल कस्बे के स्थानीय पंचायत भवन में रविवार को ग्राम सभा की बैठक आयोजित हुई। जिसमें कहा गया कि प्रशासन को पेयजल संबंधी समस्या से कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन उसमें कोई सुधार नहीं किया जा रहा है। बैठक में बताया गया कि मुख्य बाजार सहित पटवारी चौकी मोहल्ला व अन्य जगहों पर कई महीनों से पानी की आपूर्ति सुचारु रूप से नहीं हो पा रही है।
क्षेत्रवासी पेयजल संकट का सामना करने पर विवश हैं। बैठक में कहा गया कि जयहरीखाल में पेयजल योजना का कार्य न केवल निम्न स्तर का किया गया है, बल्कि पाइप लाइनों को अधूरा भी छोड़ दिया गया है। यहां तक कि कई जगहों पर पाइप लाइनों को बढ़ाने के बजाए कम कर दिया गया है। ऐसे में भविष्य में भी पेयजल संकट की स्थिति बनी ही रहेगी।
क्षेत्रीय लोगों ने इसकी जांच कराते हुए कार्यदायी संस्था के ठेकेदार से इसकी जवाबदेही तय करने की मांग की। साथ ही सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि जब तक पेयजल आपूर्ति को नियमित नहीं किया जाता, तब तक ग्रामीण बिलों का भुगतान नहीं करेंगे। बैठक में ग्राम प्रधान शिवानी देवी, प्रकाश असवाल, नरेंद्र असवाल, गजेंद्र असवाल, राजीव धस्माना, सनोज रावत, अनीता देवी और आशा देवी सहित ग्राम पंचायत अधिकारी रेनू नौटियाल आदि मौजूद रहे।