फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Consumers continued to queue up for gas cylinders, even in the rain.

Kotdwar News: बारिश में भी गैस सिलिंडर के लिए लाइन लगे रहे उपभोक्ता

Wed, 08 Apr 2026 07:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Wed, 08 Apr 2026 07:52 PM IST
विज्ञापन
Consumers continued to queue up for gas cylinders, even in the rain.
कोटद्वार के तड़ियाल चौक में सिलिंडर भरवाने के लिए खाली सिलिंडर लेकर लाइन में लगे उपभोक्ता। संवा
गैस एजेंसी संचालक बोले, होम डिलीवरी की प्रतीक्षा नहीं कर रहे उपभोक्ता
विज्ञापन

कोटद्वार। गैस सिलिंडर पाने के लिए अभी भी कई उपभोक्ताओं को कतार में लगना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्हें घर पर सिलिंडर नहीं मिलने से उन्हें मजबूरन लाइन में लगना पड़ रहा है।
पिछले कुछ दिनों से गैस सिलिंडर लेने के लिए एजेंसियों के बाहर उपभोक्ता लाइन में लग रहे हैं। बुधवार को बारिश में भी लोग सिलिंडर के लिए गोदामों के बाहर खड़ेरहे। लोगों का कहना है कि उन्हें सिलिंडर लेने के लिए उन्हें घंटों लाइन में खड़े होना पड़ रहा है। वहीं, पदमपुर गैस एजेंसी के संचालक भुवनेश कुंज ने बताया कि एजेंसी की ओर से कुकिंग गैस सिलिंडरों की होम डिलीवरी की सुविधा निरंतर जारी है लेकिन अफवाहों से प्रभावित होकर लोग खुद ही गैस एजेंसी व गोदाम पर लंबी कतार लगा रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे में सिलिंडरों की होम डिलीवरी कर पाने में असमंजस और विकट स्थिति उत्पन्न हो रही है। उपभोक्ताओं को कई बार बताया जा चुका है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और गैस बुक करने के बाद तय समय सीमा तक प्रतीक्षा करें। सिलिंडर की होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो समाचार

शादी समारोह के लिए गैस सिलिंडर देने की मांग
कोटद्वार। शादी समारोह का सीजन 13 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। इस बीच घरेलू गैस सिलिंडरों की किल्लत ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। शादी समारोह के लिए गैस सिलिंडर उपलब्ध कराने के लिए पिछले दो दिनों में कोटद्वार तहसील में 30 से अधिक आवेदन आ चुके हैं। कोटद्वार तहसील के मुख्य प्रशासनिक अधिक उमेश चंद्र पांथरी ने बताया कि शादी समारोह के लिए गैस सिलिंडर उपलब्ध कराने के लिए लोगों की ओर से लगातार आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। पिछले दो दिनों से वह इस कार्य को देख रहे हैं जिसमें 30 से अधिक लोगों की ओर से गैस सिलिंडर उपलब्ध कराने के लिए आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। शादी समारोह के लिए आवेदकों की ओर से आठ सिलिंडर उपलब्ध कराने की मांग की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed