फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Congressmen took to the streets against inflation

महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे कांग्रेसी

Sat, 20 Feb 2021 10:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Congressmen took to the streets against inflation
गैस सिलिंडरों और पेट्रो पदार्थों के दामों में भारी बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर के मुख्य मार्गों पर पद यात्रा रैली निकाली। उन्होंने प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी और मेयर हेमलता नेगी की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पद यात्रा निकाली। पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में पेट्रोल एवं डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, साथ ही घरेलू गैस सिलिंडरों के दाम बढ़ने से आम आदमी का जीना दूभर हो गया है। कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कम होने के बावजूद भाजपा सरकारें पेट्रोल एवं डीजल के दामों को लगातार बढ़ाकर मुनाफाखोरी कर रही हैं। उन्होंने तीन कृषि कानूनों को वापस लेने, प्रदेश में कर्मकार बोर्ड, भेड़पालन विभाग की अनियमितताओं की सीबीआई से जांच करने की मांग की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष कृष्णा बहुगुणा, अमित राज सिंह, विजय रावत, साबर सिंह नेगी, रूपन नेगी, रश्मि पटवाल, बलवीर सिंह रावत, शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल, पार्षद सोनिया नेगी, बीना नेगी, विवेक शाह, गिंदीदास, अनिल नेगी, सूरज प्रसाद और अनिल रावत मौजूद थेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed