फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Congressmen take out a procession against the rape and murder of the girl

बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के विरोध में कांग्रेसियों ने निकाला जुलूस

Thu, 08 Aug 2019 07:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 07:06 PM IST
विज्ञापन
Congressmen take out a procession against the rape and murder of the girl
बच्ची से दुष्कर्म और हत्या से आक्रोशित कांग्रेसियों ने पुलिस, प्रशासन और सरकार के खिलाफ निकाला ज? - फोटो : KOTDWAR
10 साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी ने शहर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने प्रदर्शन के बाद एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी और जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल की अगुवाई में बृहस्पतिवार सुबह कांग्रेसी सड़कों पर उतर आए। शहर में जुलूस प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अन्य संगठनों के आंदोलन को समर्थन दिया और धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए। झंडाचौक होते हुए कांग्रेसी तहसील में ज्ञापन सौंपने गए। तहसील में हुई जनसभा में कांग्रेस ने कोटद्वार की कानून व्यवस्था को लचर बताया। उन्होंने पुलिस, प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रंजना रावत, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष शकुंतला चौहान, पूर्व प्रमुख गीता नेगी, सुरेश असवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय नारायण सिंह, कांग्रेस प्रदेश सचिव कृष्णा बहुगुणा, यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत, एनएसयूआई नेता हिमांशु बहुखंडी, सूरज कांति व विपिन डोबरियाल समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed