फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Congress workers took out a torch procession against the state government

Kotdwar News: प्रदेश सरकार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला मशाल जुलूस

Sun, 02 Mar 2025 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 10:15 PM IST
विज्ञापन
Congress workers took out a torch procession against the state government
कोटद्वार। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा में मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल की ओर से उत्तराखंड के लोगों के प्रति अशोभनीय टिप्पणी करने और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी द्वारा उनके विरुद्ध कार्रवाई करने के बजाय बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला को धमकाने का आरोप लगाते हुए शहर में मशाल जुलूस निकाला। रविवार को जिलाध्यक्ष विनोद डबराल के नेतृत्व में मालवीय उद्यान स्थित कांग्रेस कार्यालय पर एकत्र हुए पार्टी कार्यकर्ता मशाल जुलूस निकालकर झंडाचौक पहुंचे। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा जनता को धमकाने, मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा उत्तराखंड के लोगों को बाहरी राज्यों का बताने का आरोप लगाया। उन्होंने वर्तमान में भू-कानून पर्वतीय राज्य के हित में नहीं होने की बात कहते हुए इसका विरोध किया। कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार और उसके मंत्रियों पर उत्तराखंड के शहीदों के सपनों को कुचलने का आरोप लगाया। मशाल जुलूस में रंजना रावत, मनवर सिंह रावत, देवेंद्र सिंह नेगी, शंकेश्वर प्रसाद, सुरेंद्र सिंह नेगी, कै. शैलेंद्र सिंह और शिवम भूषण शाह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed