फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Congress workers protested and burnt the effigy of the state government.

Kotdwar News: कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

Tue, 23 Sep 2025 05:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Tue, 23 Sep 2025 05:54 PM IST
विज्ञापन
Congress workers protested and burnt the effigy of the state government.
भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक-आउट होने के लिए प्रदेश सरकार को ठहराया जिम्मेदार
विज्ञापन

कोटद्वार। कांग्रेस के प्रांतीय आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने पटवारी भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक-आउट होने के लिए सीधे तौर पर सरकार को जिम्मेदार ठहराया। साथ ही बेरोजगार नौजवानों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।
जिलाध्यक्ष विनोद डबराल के नेतृत्व में रंजना रावत, बीरेंद्र सिंह रावत, बलबीर सिंह रावत सहित कांग्रेसी प्रदर्शन करते हुए कोतवाली तिराहे पर पहुंचे और यहां प्रदेश सरकार का पुतला जलाया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि विगत वर्षों से भाजपा सरकार के कार्यकाल में जहां विभिन्न विभागों में अनगिनत नियमित पद खाली पड़े हैं वहीं नियुक्ति परीक्षाओं के लगातार पेपर लीक होने से नौजवानों के हितों पर कुठाराघात हो रहा है। प्रदेश की जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन

वहीं, वोट चोरी का पुरजोर विरोध करते हुए कांग्रेस कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई जिसमें केंद्र सरकार के संरक्षण और इशारे पर चुनाव आयोग के काम करने का आरोप लगाया गया। इस मौके पर लक्ष्मी चौहान, शीला भारती, ज्योति, प्रेम सिंह पयाल, दिनेश रावत, दिलवर प्रताप सिंह, देवेंद कुमार, दलीप रावत, भारत सिंह नेगी, प्रदीप सिंह नेगी, प्रवेश रावत, जावेद हुसैन, राजन चार्ल्स शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed