फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Congress workers protest against the state government

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Wed, 06 Oct 2021 07:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
Congress workers protest against the state government
ैनीडांडा में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : KOTDWAR
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए ब्लाक मुख्यालय नैनीडांडा में प्रदर्शन किया और प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से आमजन त्रस्त है। लोग महंगाई से परेशान हैं और युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। पहाड़ में साढ़े चार साल में मूलभूत सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं कराई गई और विकास कार्य ठप पड़े हैं। जनता अब परिवर्तन का मन बना चुकी है। इससे पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष जंगबहादुर नेगी की अध्यक्षता में ब्लाक मुख्यालय नैनीडांडा में बैठक हुई जिसमें वक्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में सदस्यता अभियान के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र भंडारी, विधानसभा प्रभारी कवींद्र ईष्टवाल, जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल, महिला कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री रंजना रावत, प्रदेश महासचिव रश्मि पटवाल, जिलाध्यक्ष गीता नेगी, जयहरीखाल के ब्लाक प्रमुख दीपक भंडारी, रघुवीर बिष्ट, सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष कर्नल रामरतन नेगी (से.नि.), ब्लाक अध्यक्ष जंगबहादुर नेगी, कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप गुसाईं, जिला महामंत्री पृथ्वीपाल पर्णवाल, पूर्व अध्यक्ष गोपाल रावत और सैनिक प्रकोष्ठ ब्लाक अध्यक्ष ओमप्रकाश भदोला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

राजेंद्र भंडारी ने किया क्षेत्र भ्रमण
रिखणीखाल। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्यता अभियान के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भंडारी ने विधानसभा लैंसडौन के ग्राम गुंडलखेत, घोटला, मनीगांव, अंगणी सहित नैनीडांडा क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होंने लोगों को कांग्रेस पार्टी की नीतियां बताईं और कई लोगों कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलवाई। राजेंद्र भंडारी ने कहा कि वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी की जनविरोधी नीतियों से लोग तंग आ चुके हैं। कहा कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार के सत्ता में आना तय है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह बिष्ट सहित कई लोग मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed