फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Congress workers burnt the effigy of the government

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका सरकार का पुतला

Thu, 23 Sep 2021 07:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 07:08 PM IST
विज्ञापन
Congress workers burnt the effigy of the government
कोटद्वार में प्रदेश सरकार के खिलाफ जुलूस निकालते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : KOTDWAR
जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार पर नगर निगम के साथ सौतेला व्यवहार बरतने का आरोप लगाते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और नगर में प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला भी फूंका। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम की समस्याओं के निराकरण को राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

तहसील में आयोजित सभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि अन्य नगर निगमों की अपेक्षा नगर निगम कोटद्वार को बहुत कम बजट आवंटित किया जा रहा है। गठन के तीन साल बाद भी नगर निगम में अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती नहीं की गई है। बजट और कर्मचारियों के अभाव में नगर निगम को व्यवस्थाएं बनाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रंचिंग ग्राउंड की व्यवस्था भी नहीं की गई है, जिससे पुराने स्थान पर सभी 40 वार्डों का कूड़ा निस्तारण किया जा रहा है।
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने कूड़ा निस्तारण के लिए ट्रंचिंग ग्राउंड की तत्काल व्यवस्था करने, नगर निगम के ढांचे के अनुरूप अधिकारियों और कर्मचारियों की नियुक्ति करने, बिना भेदभाव के नगर निगम को पर्याप्त बजट उपलब्ध कराने, नगर निगम कार्यालय परिसर में कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर तहसीलदार विकास अवस्थी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। कहा कि जल्द मांग पर कार्रवाई न होने की दशा में जनांदोलन शुरू किया जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ. चंद्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष गीता नेगी, बलवीर सिंह रावत, साबर सिंह नेगी, केएस चौहान, अमित राज सिंह, विजय रावत, मीना बछवाण, विनीता भारती, धीरेंद्र बिष्ट, महावीर सिंह रावत, सुनीता बिष्ट, संजू नेगी, जितेंद्र भाटिया, सूरज प्रसाद कांति, सुधा पटवाल और वीडी नवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed