फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Congress signature campaign started against property tax

संपत्ति कर के विरोध में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान शुरू

Tue, 03 Nov 2020 10:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Congress signature campaign started against property tax
नगर निगम की ओर से संपत्ति कर लगाए जाने के आदेश के खिलाफ पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी और मेयर हेमलता नेगी ने पार्षदों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ हस्ताक्षर अभियान शुरू किया। कार्यकर्ताओं ने झंडाचौक से नगर निगम कार्यालय तक टैक्स के खिलाफ नारेबाजी कर जुलूस निकाला।
विज्ञापन

पूूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि टैक्स के विरोध में चार नवंबर को देवीमंदिर में जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने लोगों से टैक्स के विरोध में लिखित आपत्ति दर्ज करने की अपील की। इस मौके पर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष महावीर सिंह रावत, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय नारायण सिंह, सुरेश असवाल, गीता नेगी, पार्षद अनीता मल्होत्रा, विपिन डोबरियाल, अमित नेगी, सुखपाल शाह, विवेक शाह, नईम अहमद, कुलदीप कांबोज, एसपी कांति, कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सीता गुप्ता और सुनीता बिष्ट मौजूद थे।
विज्ञापन

संपत्ति कर लगाने को लेकर भड़के पूर्व सैनिक
कोटद्वार। पूर्व सैनिकों ने नगर निगम की ओर से संपत्ति कर लगाने का विरोध किया। उन्होंने सरकार से टैक्स लगाने के शासनादेश को वापस लेने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन और अनशन करने की चेतावनी दी है। पूर्व सैनिक, अर्द्धसैनिक एवं सामाजिक विकास संस्था की बैठक में संस्था अध्यक्ष आनंद बल्लभ घिल्डियाल ने सरकार पर कोटद्वार-भाबर की जनता के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया। उन्होंने पूर्व सैनिकों से सरकार के इस गलत फैसले के विरोध में एकजुट होने की अपील की। इस अवसर पर संगठन के उपाध्यक्ष प्रमोद रावत, सचिव सुभाष बिष्ट, राकेश थपलियाल, अनसूया प्रसाद सेमवाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed