{"_id":"5ce89155147c86ad9a2c22e8234c307e","slug":"congress-party-opend-front-against-central-government-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
Updated Fri, 11 Dec 2015 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ नेशनल हेरल्ड मुकदमे से नाराज जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने कोटद्वार तहसील में केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
उन्होंने केंद्र सरकार पर द्वेष भावना के साथ कार्य करने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रपति के लिए उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
शुक्रवार को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दीपक बडोला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता तहसील में एकत्र हुए। उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर वक्ताओं ने मोदी सरकार पर द्वेष भावना के साथ कार्य करने का आरोप लगाया। कहा कि जिस प्रकार केंद्र सरकार कार्य कर रही है, वह भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था में स्वस्थ परंपरा नहीं है। जिस प्रकार नेशनल हेरल्ड मामले को तूल देकर भाजपा के नेताओं के माध्यम से कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं के विरुद्ध मामले दर्ज कराए जा रहे हैं, वह भारत की राजनीति में उचित नहीं है।
विज्ञापन
केंद्र सरकार बदले की भावना के साथ कार्य कर रही है जो कि देश के लोकतंत्र के लिए घातक है। उन्होंने केंद्र की इस प्रकार की कार्यप्रणाली पर रोक लगाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष संजय मित्तल, प्रदेश प्रवक्ता गिरिराज किशोर हिंदवाण, नंद किशोर जखमोला, विक्रम सिंह गुसाईं, सुनीता बिष्ट, कुसुम असवाल, रंजना रावत, कृष्णा बहुगुणा, सुनीता नेगी, सरला रावत, रेशमा परबीन, लक्ष्मी रावत, राकेश मित्तल, बीबी ध्यानी, विनोद रावत, पंकज नेगी, महिपाल सिंह, जनक भाटिया, दिनेश रावत आदि मौजूद थे।