गैरसैंण के बजट सत्र में जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने, मेडिकल कालेज, लालढांग-चिलरखाल मोटर मार्ग का निर्माण, महंगाई पर रोक लगाने, लावारिस पशुओं की व्यवस्था के लिए पर्याप्त मात्रा में बजट आवंटित करने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने जन आक्रोश रैली निकाली।
सोमवार को पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी एवं मेयर हेमलता नेगी की अगुवाई में कांग्रेसियों ने निंबूचौड़ से मोटाढांक स्थित एक वैडिंग प्वांइट तक जन आक्रोश रैली निकाली। इस दौरान पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि सरकार ने कोटद्वार भाबर की जनता को विश्वास में लिए बगैर पहले तो नगर निगम थोप दिया। और इसके बाद टैक्स वसूलने के लिए जिला विकास प्राधिकरण लागू कर दिया। उन्होंने प्रदेश सरकार से विधानसभा के इसी सत्र में जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग की है। महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान में घरेलू गैस सिलेंडर, पेट्रोल व डीजल के दामों में वृद्धि होने से आम आदमी का जीना दूभर हो गया है। उन्होंने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत मेडिकल कालेज, लालढांग चिलरखाल मोटर मार्ग, कण्वाश्रम का समग्र विकास, ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए भूमि आवंटित करने, केंद्रीय विद्यालय, रोडवेज बस अड्डा, बेरोजगारों को रोजगार देने की मांग की। पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने क्षेत्रीय विधायक व वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत पर भी विकास के प्रति लापरवाही का आरोप लगाया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा. चन्द्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, महिला अध्यक्ष कृष्णा बहुगुणा, मीना बछुवाण, विनीता भारती, चंद्रमोहन सिंह नेगी, महावीर सिंह रावत, पार्षद गीता नेगी, अमित नेगी, विवेक शाह, सुखपाल शाह, राकेश बिष्ट, सोनिया नेगी, पिंकी रावत, गिंदीदास, अनिल नेगी, हरीश नेगी, बीना नेगी, कुसुम असवाल, सूरज कांति, तेजपाल पटवाल, विजयपाल मेहरा, मातबर सिंह, विनोद रावत, पूरणचंद्र शर्मा, कृष्णचंद्र खंतवाल, वीरेंद्र सिंह रावत, विनोद नेगी, जगदीश मेहरा, राम सिंह, नरेंद्र सिंह नेगी, बिजेश्वरी झिंकवाण, हेमचंद्र पंवार आदि मौजूद थे।