{"_id":"5eb6d8988ebc3e903a57838c","slug":"congress-angry-over-filing-lawsuit-against-behad-kotdwar-news-drn34383777","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिलकराज बेहड़ पर मुकदमा दर्ज करने से भड़के कांग्रेसी, धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिलकराज बेहड़ पर मुकदमा दर्ज करने से भड़के कांग्रेसी, धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन
कोटद्वार/नई टिहरी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ के खिलाफ ऊधमसिंह नगर की पुलिस की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे से कोटद्वार में कांग्रेसी भड़के हुए हैं। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ गढ़वाल टाकीज परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। उधर, नई टिहरी में भी मुकदमे के विरोध में कांग्रेसियों ने धरना दिया।
शनिवार को गढ़वाल टाकीज परिसर स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। धरना-प्रदर्शन की अगुवाई महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल कर रहे थे। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि लॉकडाउन के तहत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्वमंत्री तिलकराज बेहड़ सहित अन्य कार्यकर्ता लोगों की सेवा में जुटे हुए थे, लेकिन भाजपा नेताओं की शह पर रुद्रपुर स्थित ऊधमसिंह नगर में पुलिस ने पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ सहित अन्य कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज कर दिए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार से बेहड़ के खिलाफ दर्ज मुकदमों को तत्काल वापस लेने की मांग की है। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, महिला अध्यक्ष शकुंतला चौहान, विजय रावत, छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु बहुखंडी, पूर्व सचिव कृष्णा बहुगुणा, जिला सचिव हर्षिता सहित कई लोग मौजूद थे। उधर, नई टिहरी में पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ सहित अन्य लोगों पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने पार्टी कार्यालय में धरना दिया। शनिवार को शहर अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में सांकेतिक धरना देते हुए सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर में हो रहे विवाद के बीच पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ बीच बचाव करने गए थे, लेकिन पुलिस ने पूर्व मंत्री समेत अन्य कांग्रेसियों के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कर दिए। धरने पर प्रदेश सचिव मुशर्रफ अली, टिहरी विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष नवीन सेमवाल व पंकज रतूड़ी आदि बैठे रहे। संवाद।