फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Concern expressed at the seminar over the declining number of students in schools

Kotdwar News: संगोष्ठी में विद्यालयों में घटती छात्र संख्या पर जताई चिंता

Thu, 06 Nov 2025 04:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 06 Nov 2025 04:57 PM IST
विज्ञापन
Concern expressed at the seminar over the declining number of students in schools
कोटद्वार। रिखणीखाल ब्लॉक के अंतर्गत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पलीगांव में शिक्षा, शिक्षक एवं सामुदायिक सहभागिता विषय पर संगोष्ठी आयोजित हुई। इसमें घटती छात्र संख्या पर चिंता जताते हुए छात्र संख्या बढ़ाने के लिए सामुदायिक सहभागिता पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

शैक्षिक संगोष्ठी में मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार, लेखक डॉ. ख्यात सिंह चौहान ने शिक्षा में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की भूमिका, साहित्य और संस्कृति परंपराओं को समाज में आलोकित करने पर जोर दिया। कहा कि वर्तमान में परिस्थितियां बहुत दुष्कर हो गई हैं। हम पांच से आठ किमी. दूर पैदल पढ़ने जाते थे, लेकिन आज कई जगह विद्यालय खुलने पर भी पलायन नहीं रुक रहा है। शिवानंद ध्यानी ने अभिभावकों व शिक्षकों में सामंजस्य बढ़ाने की बात कही। सॉफ्टवेयर इंजीनियर शशांक ध्यानी व अनिरुद्ध ने कहा कि पाठ्यक्रम में नैतिक शिक्षा को अनिवार्य रूप से लागू करना चाहिए।
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष प्रीति देवी ने विद्यालय में भौतिक संसाधनों की कमी व विद्यालय भवन निर्माण के लिए जनप्रतिनिधियों से अब तक किए गए पत्राचार की जानकारी दी। संचालन डॉ. अंबिका प्रसाद ध्यानी ने किया। प्रधानाध्यापक महीधर ध्यानी को सेवानिवृत्त होने पर विदाई दी गई। ग्राम प्रधान अशोक नेगी, दिलीप वर्मा, सेवानिवृत्त कैप्टन एसपी देवरानी, दीपक पंत, पंकज जोशी, प्राथमिक शिक्षक संघ रिखणीखाल के अध्यक्ष पंकज रावत, मंत्री दिलबर शाह, विजयपाल रावत, रघुबीर सिंह रावत, गुमान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed