{"_id":"8c3bf3bed9f12f8800eff83cee568c8f","slug":"complete-their-work-contractor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपूर्ण कार्यों को दो माह में पूरा करे ठेकेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपूर्ण कार्यों को दो माह में पूरा करे ठेकेदार
पौड़ी
Updated Tue, 22 Dec 2015 09:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला उपभोक्ता फोरम ने एक मामले में भवन निर्माण में लापरवाही बरतने और अनुबंध के अनुसार अधूरा निर्माण कार्य करने पर एक ठेकेदार को अपूर्ण कार्य के नुकसान रूप में भवन स्वामी को ढाई लाख रुपये का भुगतान करने या फिर भवन में अपूर्ण रहे कार्यों को दो महीने में पूरा करने के निर्देश दिए। उपभोक्ता फोरम ने अपने फैसले में ठेकेदार को मानसिक और शारीरिक क्षति के रूप में भवन स्वामी को 10 हजार रुपये का भुगतान करने के भी निर्देश दिए।
जिला उपभोक्ता फोरम के अनुसार जयहरीखाल निवासी सेवानिवृत्त सूबेदार प्रताप सिंह असवाल ने चार नवंबर 2010 को बिहार के किशन गंज जिले में पड़ने वाले चोरकटटा कुरेला गांव निवासी सहेदुल रहमान लंबू ठेकेदार को अपने भवन निर्माण का ठेका 13,50,000 में दिया। सहेदुल रहमान लंबू ठेकेदार जयहरीखाल के ढौंढियाल मोहल्ले में रहता था। तब दोनों पक्षों के बीच सौ-सौ रु. के दो स्टांप पेपर पर यह अनुबंध किया गया। ठेकेदार की ओर से अनुबंध की शर्तों के विपरीत सेवानिवृत्त सूबेदार प्रताप सिंह असवाल से समय-समय पर कुल 13.74 लाख की राशि किए गए कार्य के आधार पर ली गई। करीब 1,91,771 रुपये का सामान भी मंगाया गया। ठेकेदार की ओर से समय पर भवन निर्माण न किए जाने पर प्रताप सिंह असवाल को अपनी बेटी का विवाह अन्यत्र करना पड़ा। इसके अलावा ठेकेदार ने उनसे दोबारा एक लाख रुपये उधार ले लिए, लेकिन इसमें से उन्हें 50 हजार की राशि ही लौटाई। 28 जनवरी, 2012 को गृह प्रवेश पर प्रताप सिंह असवाल को पता चला कि निर्माण में काफी लापरवाही बरती गई है। दस जुलाई 2013 को उन्होंने ठेकेदार के खिलाफ उपभोक्ता फोरम में वाद दायर किया। मामले में जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष कंवर सेन, सदस्य विनोदानंद बड़थ्वाल, सदस्य दीप्ती भंडारी ने सुनवाई की।