फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Communication facilities stalled in Pano Valley for two days

दो दिनों से पैनों घाटी में संचार सुविधाएं ठप

Mon, 07 Feb 2022 10:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Communication facilities stalled in Pano Valley for two days
रिखणीखाल ब्लाक के मंदाल व पैनों घाटी में दो दिनों से संचार सुविधाएं ठप पड़ी हैं। स्थिति यह है कि दर्जनों गांवों के ग्रामीण अपने नाते रिश्तेदारों की खैरियत भी नहीं पूछ पा रहे हैं। क्षेत्र में संचार सेवा ठप होने से लोगों को फोन करने के लिए पांच से दस किमी. पैदल दूरी नापनी पड़ रही है। लोगों ने जल्द समस्या का निराकरण करने की मांग बीएसएनएल से की है।
विज्ञापन

रिखणीखाल ब्लाक के पैनों घाटी के अंतर्गत कर्तिया, धामधार, बीरोबाड़ी, सिमलखेतू, ल्वींठा, गिंठाणा, झुंडै सारी, जुकणिया, बसड़ा, गुजरी, चांदपुर, कालिंको, गजरजाल, ढिकोलिया, नौदानू आदि गांवों में दो दिनों से संचार सुविधाएं ठप हैं। दरअसल मंदालघाटी के कर्तिया स्थित बीएसएनएल टावर का संपर्क हल्दूखाल से है और जब वह काम करना बंद कर दे तो चपड़ेत, क्वीराली व कर्तिया गांव में स्थित टावरों की कनेक्टिविटी ठप हो जाती है। क्षेत्र पंचायत सदस्य कर्तिया बिनीता ध्यानी का कहना है कि जियो कंपनी की ओर से रथुवाढाब में बूस्टर टावर लगाया जा रहा है। साथ ही जुई पापड़ी क्षेत्र तक इसके विस्तार की योजना है। विगत दिनों क्षेत्र भ्रमण पर आए राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी को लोगों ने समस्या बताई थी जिस पर उन्होंने क्षेत्र की संचार सुविधाओं को दुरुस्त करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

हल्दूखाल स्थित टॉवर के लिए थलीसैंण से विद्युत आपूर्ति होती है। विद्युत आपूर्ति न होने के कारण नेटवर्क की समस्या आ रही है। जल्द ही क्षेत्र में नेटवर्क की समस्या को दूर कर दिया जाएगा। - जेएस रावत, एजीएम बीएसएनएल श्रीनगर (गढ़वाल)।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed