फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Commissioner Rural Development Department will get office building after 24 years of state formation

Kotdwar News: राज्य गठन के 24 साल बाद आयुक्त ग्राम्य विकास विभाग को मिलेगा कार्यालय भवन

Fri, 04 Oct 2024 11:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Commissioner Rural Development Department will get office building after 24 years of state formation

विज्ञापन
पौड़ी। उत्तराखंड ग्राम्य विकास विभाग का मुख्यालय पौड़ी में स्थित है। राज्य गठन के 24 साल बीतने को हैं, लेकिन विभाग का मुख्यालय में अपना कार्यालय भवन नहीं है। नवनियुक्त आयुक्त धीराज सिंह गर्ब्याल ने विभागीय अधिकारियों को मुख्यालय पौड़ी में कार्यालय भवन के निर्माण के लिए भूमि चिह्नित किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यालय कार्यालय भवन के साथ ही पौड़ी में अधिकारी-कर्मचारी आवास का निर्माण भी किया जाएगा। नवनियुक्त आयुक्त की पहल रंग लाई, तो जल्द ही विभाग को अपना कार्यालय भवन मिल जाएगा।
उत्तराखंड पृथक राज्य गठन के बाद प्रदेश सरकार ने विभागों के ढांचे को नए सिरे से स्थापित किए जाने का कार्य किया। उत्तराखंड ग्राम्य विकास विभाग का मुख्यालय जून 2001 को पौड़ी में स्थापित किया गया। मुख्यालय स्थापना के समय विभाग के पास अपना कार्यालय भवन नहीं था। जिसे विभाग आज 24 बाद भी पूर्ण नहीं कर पाया है। मुख्यालय में आयुक्त कार्यालय का संचालन ग्रामोद्योग विभाग के भवन पर किया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि वर्ष 2010 में कार्यालय भवन के लिए भूमि तलाशने का काम किया गया, लेकिन वह समय के साथ अधर में लटकता चला गया। इसके कुछ साल बाद विभाग के ईटीसी (प्रसार प्रशिक्षण केंद्र) पौड़ी की भूमि पर आयुक्त कार्यालय भवन के निर्माण की कवायद की गई, लेकिन वह प्रयास भी अधूरा ही रहा। अब नवनियुक्त आयुक्त धीराज सिंह गर्ब्याल ने मुख्यालय पौड़ी में कार्यालय भवन निर्माण को अमलीजामा पहनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन




गर्ब्याल हैं 17वें आयुक्त

पौड़ी। ग्राम्य विकास विभाग मुख्यालय पौड़ी में स्थापित होने के बाद से अब तक 16 आयुक्त पदभार संभाल चुके हैं। इनमें प्रदेश के मुख्य सचिव का दायित्व संभालने वाले आरएस टोलिया, सुभाष कुमार के अलावा विभा पुरी दास, एसके दास, सीएस नपलच्याल, राजीव गुप्ता, विनीता कुमार, पी. पांडेय, एस राजू, युगल किशोर पंत, तुलसीराम, आनंद स्वरुप, रामविलास यादव, वंदना सिंह, विनय कुमार पांडेय, सविन बंसल शामिल रहे। धीराज सिंह गर्ब्याल 17वें आयुक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्टोर में धूल फांक रहा है आयुक्त बोर्ड



आयुक्त ग्राम्य विकास कार्यालय कहने के लिए पौड़ी में है। लेकिन यहां आयुक्त कार्यालय में ही अब तक रहे आयुक्तों का नाम का बोर्ड तक नहीं है। कर्मियों ने बोर्ड को स्टोर में रखा है, जहां वह धूल फांक रहा है।

आयुक्त के अलावा रहते हैं ये अधिकारी

आयुक्त के अलावा पौड़ी में अपर आयुक्त, उपायुक्त, सहायक आयुक्त सेवारत हैं। कर्मचारियों में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, दो वरिष्ठ प्रशासनिक, दो प्रशासनिक अधिकारी सहित अन्य कर्मचारी सेवारत हैं। इनमें कनिष्ठ सहायक के स्वीकृत 7 पदों के सापेक्ष 4 सेवारत व 3 रिक्त चल रहे हैं।



मुख्यालय पौड़ी से संचालित होगा आयुक्त कार्यालय



नवनियुक्त आयुक्त गर्ब्याल ने कहा मुख्यमंत्री का पौड़ी पर विशेष फोकस है। सीएम के निर्देश है कि मंडलीय कार्यालयों का संचालन पौड़ी से किया जाए। कहा आयुक्त ग्राम्य विकास का मुख्यालय पौड़ी है। कार्यालय का संचालन पूरी तरह अब पौड़ी से किया जाएगा।


- उत्तराखंड ग्राम्य विकास मुख्यालय पौड़ी के कार्यालय भवन निर्माण के लिए भूमि चिह्नित किए जाने के विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। जिला प्रशासन के सहयोग से भूमि चिह्नित होते ही कार्यालय भवन निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। अधिकारी-कर्मचारियों के लिए आवासीय सुविधा प्रदान किए जाने के लिए आवास निर्माण भी किए जाएंगे। -धीराज सिंह गर्ब्याल, आयुक्त ग्राम्य विकास उत्तराखंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed