{"_id":"5e135dcc8ebc3e87a91f4604","slug":"colorful-cultural-performances-tied-kotdwar-news-drn3318810176","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य आंदोलन में स्व. आनंद सिंह की भूमिका रही महत्वपूर्ण: दिलीप रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य आंदोलन में स्व. आनंद सिंह की भूमिका रही महत्वपूर्ण: दिलीप रावत
विज्ञापन
धुमाकोट महोत्सव में उमड़ी लोगों की भीड़
- फोटो : KOTDWAR
राज्य आंदोलनकारी स्व. आनंद सिंह गुसाईं की स्मृति में आयोजित महोत्सव के अंतिम दिन लैंसडौन से पहुंचे कलाकारों और शिशु मंदिर के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समारोह में समा बांधा।
सोमवार को ब्लाक प्रमुख नैनीडांडा प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समारोह के अंतिम दिन के कार्यक्रमों का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि विधायक महंत दिलीप रावत और विशिष्ट अतिथि राज्य युवा कल्याण के उपाध्यक्ष जितेंद्र रावत ने किया। इस अवसर पर विधायक ने स्व. आनंद सिंह को श्रद्धांजलि देते कहा की ने राज्य आंदोलन में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। वह क्षेत्रीय तथा राज्य की जनसमस्याओं के प्रति सदैव संवेदनशील रहकर समाधान के लिए प्रयासरत रहते थे। कहा कि धुमाकोट नैनीडांडा क्षेत्र की जनसमस्याओं के समाधान तथा आम लोगों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने के लिए हमारी सरकार निरंतर प्रयासरत है।
मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व राज्यमंत्री हरपाल रावत ने कहा कि स्व. गुसाईं ने राज्य आंदोलन के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया था। उन्होंने लोगों से गुसाईं के सपनों के उत्तराखंड को बनाने के लिए कार्य करने की अपील की।
विज्ञापन
इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख बीरोंखाल राजेश कंडारी, ज्येष्ठ प्रमुख ललित पटवाल, जिला पंचायत सदस्य बीरेंद्र सिंह रावत, नीरज पंत, भूपेंद्र कंडारी, शीशपाल रावत, दीनदयाल कंडारी, सत्यपाल रावत, संदीप गुसाईं, अर्जुन पटवाल, कमलेश कंडारी, धनपाल सिंह, बीरेंद्र पटवाल, मनोज पटवाल, मनीष पटवाल, कपोत्री देवी, लीलादेवी आदि मौजूद रहे। संचालन धनपाल सिंह ने किया।