फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Collision between two bulls on the highway, traffic disrupted

Kotdwar News: हाईवे पर दो सांडों के बीच टकराव, आवागमन रहा बाधित

Sat, 26 Apr 2025 10:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
Collision between two bulls on the highway, traffic disrupted

विज्ञापन
कोटद्वार। निराश्रित गोवंशी के संरक्षण में प्रशासन को सफलता नहीं मिल सकी है। जिसका खामियाजा राहगीरों और क्षेत्रवासियों को भुगतना पड़ रहा है। शनिवार को बेस अस्पताल के नजदीक दो सांड आपस में भिड़ गए। इस दौरान कुछ देर सड़क से आवागमन बाधित रहा। वहीं सांडों की चपेट में आने वाले वाहन और दुकानों के बाहर रखा सामान क्षतिग्रस्त हुआ।

सड़कों पर भटकने वाले निराश्रित गोवंशी आमजन के लिए सिरदर्द और प्रशासन के लिए गले की फांस बने हैं। काफी समय से निराश्रित गोवंशी को नंदीशाला में संरक्षित कर आम जन को इनसे मुक्ति दिलाने की बात कही जा रही है, लेकिन इस पर अमल नहीं हो पा रहा है। सड़कों के बीचोंबीच बैठे गोवंशी यातायात में बाधा तो बन ही रहे हैं, इनसे दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। वहीं, शनिवार दोपहर बेस अस्पताल और टाटा मोटर्स के बीच दो सांडों के बीच करीब आधे घंटे तक भिड़ंत चली। दोनों ने जमकर उत्पात मचाया।
विज्ञापन


इस दौरान कई बार सड़क से आवागमन अवरुद्ध हुआ। दोनों के बीच टकराव इतना जबरदस्त था कि उनकी चपेट में आने से सड़क किनारे खड़े वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। दुकानों के बाहर रखा सामान बिखर गया। कुछ राहगीर इनकी जद में आने से बाल-बाल बचे। आसपास मौजूद दुकानदारों ने इन्हें खदेड़ने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। क्षेत्रवासियों ने नगर निगम और तहसील प्रशासन से दिनोंदिन विकट होती समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




.

नगर निगम की ओर से उत्तरी झंडीचौड़ में नंदीशाला बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा जा रहा है। नंदीशाला बनने के बाद इस समस्या से निजात मिल जाएगी।



-शैलेंद्र सिंह रावत, मेयर कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed