{"_id":"67c48d800f8872717400f76c","slug":"cm-will-be-informed-about-the-demands-of-contractors-panwar-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-632065-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदारों की मांगों से सीएम को कराया जाएगा अवगत : पंवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकेदारों की मांगों से सीएम को कराया जाएगा अवगत : पंवार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री राज्य पर्यावरण मित्र आयोग, उत्तराखंड सरकार एके सिकंदर पंवार ने कहा कि मुख्यमंत्री को ठेकेदारों की मांगों से अवगत कराकर समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
एक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए नगर पहुंचे एके सिकंदर पंवार ने कहा कि अल्मोड़ा में 35 सालों बाद भाजपा ने 2,500 वोटों से जीत दर्ज कर इतिहास रचा है। इस चुनाव में एससी समाज के लोगों ने भाजपा पर विश्वास जताया। कहा कि कांग्रेस एक परिवार तक सीमित हो गई है। इसी के कारण चुनाव में कई कांग्रेसियों ने पार्टी का दामन भी थामा। दिल्ली चुनाव की जीत पर उन्होंने कहा कि भाजपा ने दिल्ली चुनाव में जनता से यमुना की सफाई समेत जो भी वादे किए हैं, उनको पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ठेकेदार संघ के देवेंद्र नेगी ने उन्हें अवगत कराया है कि प्रदेश में निर्माण कार्यों के बड़े ठेके बाहरी राज्यों के ठेकेदारों को दिए जा रहे हैं। जिससे स्थानीय ठेकेदार बेरोजगार होने की कगार पर हैं। साथ ही स्थानीय लोगों का रोजगार भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों के ठेके स्थानीय लोगों को मिलने चाहिए। इसके लिए वह स्वयं सीएम से बात करेंगे। उनके साथ सुरेश परदेशी, श्याम भारती, विनोद पंवार, नरेंद्र, पार्षद रीता देवी और आशाराम मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन