फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Clock tower will be built at Lalbatti intersection, Municipal Corporation started the exercise

Kotdwar News: लालबत्ती चौराहे पर बनेगा घंटाघर, नगर निगम ने शुरू की कवायद

Thu, 03 Oct 2024 10:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
Clock tower will be built at Lalbatti intersection, Municipal Corporation started the exercise
कोटद्वार। सब कुछ योजना के मुताबिक हुआ तो कोटद्वार के लालबत्ती चौराहे पर देहरादून की तर्ज पर घंटाघर नजर आएगा। डीएम के निर्देश के बाद नगर निगम प्रशासन की टीम ने बृहस्पतिवार को चिह्नित स्थल लालबत्ती चौराहे में घंटाघर बनाने के लिए भूमि की नापजोख की। इसके लिए डीपीआर तैयार कर स्वीकृति के लिए जल्द ही शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

हाल ही में डीएम पौड़ी डॉ. आशीष चौहान ने कोटद्वार में घंटाघर के निर्माण के लिए भूमि चिह्नित करने के निर्देश नगर निगम को दिए थे। बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय विधायक व विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी के प्रतिनिधि अनिल बहुगुणा की मौजूदगी में एई विपिन सैनी के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने लालबत्ती चौराहे में चिह्नित स्थल की नापजोख की। टीम में जेई सूरज बड़थ्वाल और वर्क एजेंट असलम शामिल रहे। नगर आयुक्त वैभव गुप्ता ने बताया कि कोटद्वार में घंटाघर के निर्माण के लिए लालबत्ती चौराहे में एनएच पर भूमि का चयन किया गया है। जिसमें चौराहे के बीच में 20 गुणा 10 वर्ग फीट की भूमि पर घंटाघर का निर्माण किया जाएगा। घंटाघर के निर्माण के लिए चौराहे पर हुए अतिक्रमण को भी हटवाया जाएगा।
विज्ञापन

.



.

भाबर में भी बनाया जाए घंटाघर, डीएम को भेजा ज्ञापन



गोसेवा आयोग के सदस्य धर्मवीर गुसाईं ने भाबर क्षेत्र में भी घंटाघर का निर्माण कराने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी पौड़ी को ज्ञापन भेजे हैं। कहा कि कोटद्वार गढ़वाल का प्रवेश द्वार है और यूपी समेत समीपवर्ती राज्यों के पर्यटक कोटद्वार के रास्ते पर्यटन स्थली लैंसडौन समेत अन्य पर्यटक स्थलों तक आवाजाही करते हैं। कहा कि कोटद्वार के साथ ही भाबर के केंद्र स्थल में भी घंटाघर बनाया जाना चाहिए। इससे नगर का सौंदर्यीकरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed