फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Cleaners will be equipped with IFID chip

छावनी नगर में कूड़ा उठाने की हाईटेक योजना की तैयारी

Sun, 01 Dec 2019 10:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
Cleaners will be equipped with IFID chip
छावनी परिषद नगर में डोर टू डोर कूड़ा उठाने की हाईटेक प्रणाली लागू करने की तैयारी में जुटी है। योजना के तहत प्रत्येक भवनस्वामी को आईएफआईडी चिप नि:शुल्क वितरित किए जाएंगे। चिप से सफाई कर्मियों के बारे में और उनके कार्य के बारे में कार्यालय में ही जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन

छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी भूपति रोहित ने बताया कि नई योजना के तहत छावनी नगर के 293 भवन स्वामियों को आईएफआईडी चिप नि:शुल्क वितरित की जा रही है। इन चिपों को छावनी परिषद के ऑनलाइन कंप्यूटर प्रोग्राम से लिंक किया जाएगा। छावनी के सफाई कर्मचारी डोर टू डोर कूड़ा उठाने जाएंगे तो वे प्रत्येक घर में कूड़ा एकत्रीकरण के दौरान चिप को अपने शरीर से टच करेंगे, जिससे सफाई कर्मियों की घरों में उपस्थिति का पता चल जाएगा। सफाई कर्मी रोजाना किस समय घरों से कूड़ा उठा रहे हैं, या नहीं उठा रहे हैं। इस बारे में भी चिप द्वारा छावनी परिषद के ऑनलाइन कंप्यूटर प्रोग्राम के जरिए पूरी जानकारी प्राप्त हो जाएगी। छावनी परिषद की इस हाईटेक योजना का स्वच्छता दूतों संजय कन्नौजिया, भावना वर्मा, लता खंडेलवाल, मुकेश अग्रवाल, रानी नेगी, अनूप कन्नौजिया ने स्वागत करते हुए कहा कि इस योजना से नगर की सफाई व्यवस्था ओर भी ज्यादा दुरस्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed