फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Children under 18 years of age should not drive

Kotdwar News: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे वाहन न चलाएं

Mon, 20 Jan 2025 10:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
Children under 18 years of age should not drive
कोटद्वार। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत परिवहन विभाग की ओर से स्कूली बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को परिवहन विभाग की ओर से मेहरबान सिंह कंडारी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। परिवहन कर अधिकारी हरीश सती ने कहा कि सड़क पर वाहनों और वाहन चलाने वालों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में सड़क सुरक्षा को लेकर अधिक गंभीर होने की जरूरत है। उन्होंने 18 वर्ष से कम उम्र के स्कूली बच्चों को वाहन नहीं चलाने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि अक्सर नासमझी में बच्चे अपना और अन्य का भी नुकसान कर बैठते हैं। उन्होंने लाइसेंस धारक नवयुवकों को हेलमेट पहनकर नियंत्रित गति में ही वाहन चलाने को कहा।

परिवहन उपनिरीक्षक प्रविंद्र कोहली ने वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग नहीं करने और नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की सलाह दी। प्रधानाचार्य चंदन सिंह नकोटी ने सड़क सुरक्षा के महत्व को समझाया। कार्यक्रम में कुंदन सिंह, अरुण भारती, अंकित डोभाल आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन

.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed