फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Children going to school under police guard in Rikhnikhal area.

Kotdwar News: रिखणीखाल के गुलदार प्रभावित क्षेत्र में पुलिस के पहरे में स्कूल जा रहे बच्चे

Fri, 30 Aug 2024 11:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Children going to school under police guard in Rikhnikhal area.

विज्ञापन
कोटद्वार। रिखणीखाल ब्लॉक के गुलदार प्रभावित क्षेत्र कोटा तल्ला और आसपास के गांवों में दूसरे गुलदार की सक्रियता निरंतर बनी हुई है। शुक्रवार सुबह देवियोंखाल बाजार से इंटर कॉलेज डाबरीसैंण जा रहीं तीन छात्राओं को रास्ते में गुलदार दिखा। गनीमत रही कि वहां खच्चरवाला पहुंच गया। इससे गुलदार भाग गया। इसके बाद गुलदार ने देवियोंखाल बाजार में एक पशुपालक की बकरी को मार डाला। क्षेत्र के ग्रामीणों में अब भी दहशत बनी हुई है। प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस के पहरे के बीच बच्चे स्कूल आवाजाही कर रहे हैं।

समाज सेवी मनोज सिंह और अमर सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह देवियोंखाल बाजार से इंटर कॉलेज डाबरीसैंण जा रहीं तीन छात्राओं को डाबरीसैंण में मंदिर के पास गुलदार दिखाई दिया। गुलदार को देखकर छात्राओं के होश उड़ गए। इस बीच एक खच्चरवाला खच्चरों को लेकर वहां पहुंच गया। इससे गुलदार भाग गया। इसके बाद सुबह 10:00 बजे के करीब डाबरीसैंण में दोबारा गुलदार दिखाई दिया। वहीं, देवियोंखाल बाजार में गुलदार ने पशुपालक चमनलाल की बकरी पर हमलाकर उसे मार डाला। उन्होंने बताया कि इससे पहले बृहस्पतिवार को सुबह 11:00 से शाम 7:00 बजे तक गुलदार की मूवमेंट कोटा तल्ला में घटनास्थल के आसपास बनी रही। जहां रक्षाबंधन के दिन गुलदार ने पांच साल के आदित्य को मौत के घाट उतारा था। कहा कि कोटा तल्ला, गुर्ठेता, डाबरीसैंण, डाबरी तल्ली, बूंगा, देवियोंखाल और बामसू समेत आसपास के गांवों में लगातार गुलदार दिख रहा है, जिससे ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। उधर, रिखणीखाल के थानाध्यक्ष संतोष पैंथवाल ने बताया कि गुलदार प्रभावित क्षेत्रों में चिह्नित किए गए स्कूलों में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस लगातार गश्त कर रही है।
विज्ञापन


गुलदार प्रभावित क्षेत्र में वन विभाग की टीम मुस्तैद है। गुलदार के मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है। साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में गश्त कर लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




- नक्षत्र शाह, वन क्षेत्राधिकारी पोखड़ा रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed