{"_id":"6aedb2ceb3b077dba80fe079","slug":"children-decorated-the-festival-with-songs-hymns-and-rangoli-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-127904-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: बच्चों ने गीत, भजन और रंगोली से सजाया उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: बच्चों ने गीत, भजन और रंगोली से सजाया उत्सव
विज्ञापन
कोटद्वार। दीपावली के उपलक्ष्य में नगर के विद्यालयों और सामाजिक संस्थाओं की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधा।
हेमनदास सरस्वती शिशु मंदिर में प्रधानाचार्य महेंद्र गौड़ ने भगवान श्रीराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यार्थियों ने प्रेरक प्रसंग, कविताएं, कहानियां और भजन प्रस्तुत किए। शिक्षक मनोज जोशी ने दीपावली की जानकारी दी। बच्चों ने आकर्षक रंगोलियां भी बनाईं।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के मिश्रा कॉलोनी केंद्र में दीपावली मिलन समारोह हुआ। केंद्र संचालिका बीके ज्योति ने कहा कि दिवाली अंतर्मन में ज्ञान, शांति, प्रेम और पवित्रता का प्रकाश जगाने का पर्व है। मुख्य अतिथि डॉ. राहुल अरोड़ा और डॉ. निधि अरोड़ा ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
वहीं, ग्राम्य एकता प्रगति प्रेमांजलि समागम समिति (गेप्स) ने पदमपुर मोटाढाक स्थित शिव शक्ति दुर्गा मंदिर में धन्वंतरि जयंती एवं दीपोत्सव मनाया। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर जनार्दन प्रसाद बुड़ाकोटी ने सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। डॉ. रमाकांत कुकरेती की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में मनमोहन काला, राम भरोसा कंडवाल और जगत सिंह नेगी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।