फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Children celebrated Vijay Dashami festival, tableaux decorated in school

Kotdwar News: बच्चों ने मनाया विजय दशमी पर्व, स्कूल में सजीं झांकियां

Thu, 10 Oct 2024 11:01 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Children celebrated Vijay Dashami festival, tableaux decorated in school

विज्ञापन
कोटद्वार। हेमनदास सरस्वती शिशु मंदिर में विजय दशमी कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम में सजीं झांकियाें में नन्हे मुन्ने बच्चों ने भावविभोर किया। उद्घाटन वरिष्ठ शिक्षक प्रयागदत्त चमोली ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिक्षिका सुनीता पंत के नेतृत्व में बच्चों ने सुसज्जित वेशभूषा में विभिन्न भक्ति गीतों पर नृत्य की सुंदर प्रस्तुतियां दीं। वहीं, राम-रावण युद्ध का मंचन भी किया गया। शिक्षिका अंजू चमोला ने विजय दशमी पर्व का महत्व बताया। शिक्षक मनोज जोशी ने प्रोजेक्टर पर श्रीराम चंद्र के आदर्शों का वर्णन किया। मीडिया प्रभारी शिक्षक अंचल अग्रवाल ने बताया कि विजय दशमी पर शस्त्र पूजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक विजय दशमी पर्व पर दानवों के पुतलों के दहन से एक सबक मिलता है कि एक न एक दिन अच्छाई की जीत होती है और बुराई का अंत जरूर होता है। कार्यक्रम में योगेश नेगी, गीता रावत, श्रेया चौधरी, अंजलि कंडवाल, कीर्ति द्विवेदी, पूजा चतुर्वेदी और हेमा पांडे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed