फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Checks distributed to 119 women self-help groups

Kotdwar News: 119 महिला स्वयं सहायता समूहों को बांटे चेक

Wed, 04 Sep 2024 10:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
Checks distributed to 119 women self-help groups

विज्ञापन
कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि महिलाओं की मेहनत और समर्पण ने न केवल परिवारों की स्थिति को बेहतर बनाया है, बल्कि महिलाएं समाज के विभिन्न वर्गों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनी हैं। वे महिला स्वयं सहायता समूह के सम्मान समारोह को संबोधित कर रही थीं।बुधवार को नगर निगम के सभागार में आयोजित समारोह में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं समाज की रीढ़ हैं। इन समूहों के माध्यम से महिलाएं न केवल अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर रही हैं, बल्कि समाज में महत्वपूर्ण भूमिका भी निभा रही हैं। प्रदेश की महिलाओं की सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में उठाए गए कदमों की सराहना करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने 119 स्वयं सहायता समूहों को सम्मानित कर उन्हें चेक वितरित किए। और कहा कि यह कार्यक्रम महिलाओं की उद्यमिता को बढ़ावा देने और उन्हें समाज में अपने योगदान को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।




विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड सरकार महिलाओं के कल्याण के लिए कई योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक सहायता, शिक्षा और स्वावलंबन के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने सफलता के शिखर पर पहुंचने वाली महिलाओं को समाज के अलग-अलग वर्गों की महिलाओं को शिक्षित, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने में अपनी ऊर्जा लगाने की सलाह दी। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने अपने अनुभव भी साझा किए। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष जंग बहादुर रावत, मंडल अध्यक्ष पंकज भाटिया, हरि सिंह पुंडीर, प्रेमा खंतवाल, मानेश्वरी बिष्ट, आशा, रजनी बिष्ट, कमल नेगी, मनीष भट्ट, सौरव नौडियाल, राजेंद्र बिष्ट और ज्योति सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed