{"_id":"66cf564c77055983540aa137","slug":"caught-guldars-medical-examination-done-sample-sent-for-testing-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-487982-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: पकड़े गए गुलदार का कराया मेडिकल, सैंपल जांच के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: पकड़े गए गुलदार का कराया मेडिकल, सैंपल जांच के लिए भेजा
विज्ञापन
कोटद्वार। रिखणीखाल ब्लॉक के ग्राम पंचायत गुठेर्ता के गुलदार प्रभावित तोक गांव कोटा तल्ला से पकड़े गए गुलदार का गढ़वाल वन प्रभाग की टीम ने चिकित्सीय परीक्षण कराया है। पकड़ा गया गुलदार आठ साल का नर है। उसके बाल और खून के सैंपल जांच के लिए भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून भेज दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह पता चल सकेगा कि इसी गुलदार ने हमला कर बच्चे को निवाला बनाया है कि किसी और ने। उधर, गुठेर्ता के आसपास डाबरी व उनेरी गांवों के रास्तों में लोगों को दो गुलदार दिखाई दिए हैं, जिससे बच्चों को घरों में ही रखा जा रहा है।
गढ़वाल वन प्रभाग के डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध ने बताया कि रिखणीखाल के गुठेर्ता ग्राम पंचायत के कोटा तल्ला में पिंजरे में पकड़ा गया गुलदार आठ साल का स्वस्थ गुलदार है। उसका मेडिकल परीक्षण करा लिया गया है। उसके सैंपल जांच के लिए डब्लूडब्लूआई भेज दिए गए हैं। ग्रामीणों की ओर से उनेरी और डाबरी गांवों के पास दो गुलदार दिखाई देने की सूचना है। वन विभाग की टीम मौके पर तैनात है। बताया कि एसडीओ पवन सिंह नेगी व रेंज अधिकारी नक्षत्र शाह की अगुवाई वाली टीमें गुलदार प्रभावित क्षेत्र में ही डेरा डाले हुए हैं।
उधर, बयेला मल्ला के प्रधान व ब्लाक कांग्रेस कमेटी रिखणीखाल के अध्यक्ष प्रमोद रावत, गुठेर्ता की प्रधान मीनाक्षी देवी, ग्रामीण मनोज सिंह ने बताया कि क्षेत्र में दो गुलदार एक साथ नजर आ रहे हैं, जिससे बच्चों को स्कूल भेजने में डर लग रहा है। अभिभावक खुद बच्चों को स्कूल भेज रहे हैं। ग्रामीणों की ओर से वन विभाग पर दूसरे गुलदार को पकड़ने का दबाव बनाया जा रहा है। 19 अगस्त की शाम को पांच साल के बच्चे को मारने के बाद से लोग सहमे हुए हैं। उनेरी ग्राम पंचायत की प्रधान शोभा देवी ने रेंज अधिकारी को पत्र लिखकर गुलदार के दिनदहाड़े घर के आंगन व खेत खलिहानों में धमकने की सूचना दी है।