फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Case on three for violation of home quarantine

होम क्वारंटीन के उल्लंघन में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 16 May 2020 08:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 08:27 PM IST
विज्ञापन
Case on three for violation of home quarantine
कोटद्वार। होम क्वारंटीन का पालन नहीं करने की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए अब पुलिस प्रशासन सख्त हो गया है। पुलिस ने होम क्वारंटीन किए गए तीन लोगों के घर में नहीं पाए जाने पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

एसएसआई प्रदीप नेगी ने बताया कि शनिवार को शिकायत मिलने पर सिमलचौड़ में होम क्वारंटीन किए गए दो लोगों के घरों पर छापा मारा गया। इस दौरान वे गायब मिले। उन्होंने बताया कि बिमल कुमार पुत्र सोमपाल निवासी सिमलचौड़ छह मई को गांव धर्मशाल नगली थाना नगीना जिला बिजनौर से कोटद्वार पहुंचा था, उसे 20 मई तक होम क्वारंटीन में रहना था। घर पहुंचने पर उसके मकान मालिक ने बताया कि वह फर्नीचर की दुकान में काम करने के लिए चला गया है। इसके अलावा विष्णु कुमार पुत्र मनोज कुमार 15 मई को रुड़की से आया था। घर पर पता करने पर वह मानपुर में घूमता हुआ पाया गया। दोनों के खिलाफ विभिन्न धराओं मेें मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

उधर, नायब तहसीलदार आरपी ममगाईं ने बताया कि नौ मई को आमपड़ाव कोटद्वार निवासी मनोज पुत्र यादराम ऋषिकेश से पहुंचा था। उसे प्रशासन ने होम क्वारंटीन कर दिया था, लेकिन वह होम क्वारंटीन का उल्लंघन कर रहा था। शिकायत पर उसके आमपड़ाव स्थित आवास पर छापा मारा गया तो वह अपने घर से गायब मिला। उन्होंने बताया कि मनोज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

होम क्वारंटीन के लिए निगरानी टीम का गठन
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। होम क्वारंटीन के नियमों का पालन नहीं किया तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा। संबंधित व्यक्ति को जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है। इसके लिए प्रत्येक वार्ड में आठ सदस्यीय निगरानी टीम का गठन किया गया है।

शासन से मिले निर्देशों के बाद एसडीएम की मौजूदगी में कोटद्वर में होम क्वारंटीन किए गए लोगों की निगराने के लिए कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र के सभी 40 वार्डों में आठ सदस्यीय निगरानी कमेटी का गठन किया गया है। टीम होम क्वारंटीन किए गए लोगों के घर के बाहर नोटिस चस्पा करेेगी और दिन भर इन लोगों की निगरानी करेगी। एसडीएम योगेश मेहरा ने बताया कि लोगों के होम क्वारंटीन के नियमों के उल्लंघन पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed