{"_id":"68bb190edc1196b9750894d6","slug":"case-filed-against-postal-assistant-accused-of-embezzling-rs-1877-lakh-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-781593-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: 18.77 लाख रुपये गबन के आरोपी डाक सहायक पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: 18.77 लाख रुपये गबन के आरोपी डाक सहायक पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार/बैजरो। डाक विभाग पौड़ी के उपमंडल धुमाकोट के अंतर्गत उप डाकघर बैजरो में कार्यरत रहे एक डाक सहायक ने विभाग में 18.77 लाख रुपये का गबन कर डाला। विभागीय जांच के बाद डाक निरीक्षक धुमाकोट की ओर से आरोपी डाक सहायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। डाक अधीक्षक पौड़ी के नेतृत्व में जांच टीम गबन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की विभागीय जांच कर रही है। पौड़ी से रुड़की स्थानांतरित डाक सहायक को बर्खास्त कर दिया गया है।डाक विभाग पौड़ी के उपमंडल धुमाकोट के अंतर्गत उप डाकघर बैजरो में लाखों रुपये गबन का मामला विभागीय जांच में संज्ञान में आया, तो अधिकारियों में हड़कंप मच गया। धुमाकोट उपमंडल के डाक निरीक्षक प्रशांत चौहान की ओर से तत्कालीन डाक सहायक उप डाकघर बैजरो अरुण कुमार पाराशर के खिलाफ 18,77,785 रुपये गबन करने के आरोप में थलीसैंण थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
गबन के आरोपी बैजरो के तत्कालीन डाक सहायक अरुण कुमार पराशर को पौड़ी से प्रधान डाकघर रुड़की, जनपद हरिद्वार स्थानांतरित कर दिया गया था। विभागीय जांच में गबन का मामला सामने आने के बाद उच्चाधिकारियों ने उसे बर्खास्त कर दिया। आरोप है कि बैजरो में डाक सहायक रहते हुए अरुण पाराशर ने एक फरवरी, 2021 से 31 जुलाई, 2022 तक कूटरचित दस्तावेजों की मदद से 18.77 लाख रुपये सरकारी धनराशि का गबन किया। मामले की विवेचना बीरोंखाल चौकी प्रभारी एसआई पंकज कुमार कर रहे हैं।
उधर, डाक अधीक्षक दीपक शर्मा का कहना है कि डाक निरीक्षकों की ओर से की गई जांच में स्पष्ट हुआ है कि गबन की गई धनराशि खाताधारकों की नहीं है। विभागीय धन का ही कूटरचित प्रविष्टियों की सहायता से गबन किया गया है। विवेचक पंकज कुमार ने बताया कि साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।