फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Car fell into a ditch on Panisain-Gunedi-Basra road, one dead

Kotdwar News: पाणीसैंण-गुनेड़ी-बसड़ा मार्ग पर खाई में गिरी कार, एक की मौत

Sat, 15 Mar 2025 10:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 15 Mar 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
Car fell into a ditch on Panisain-Gunedi-Basra road, one dead

विज्ञापन
कोटद्वार। रिखणीखाल ब्लॉक अंतर्गत पाणीसैंण-गुनेड़ी-बसड़ा मोटर मार्ग पर शुक्रवार शाम को एक कार अनियंत्रित होकर करीब 150 फीट नीचे गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला और राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिखणीखाल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है। घटना शुक्रवार शाम करीब 4:00 बजे की बताई जा रही है।


रिखणीखाल तहसील के कानूनगो प्रीतम सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 4:00 बजे पाणीसैंण-गुनेड़ी-बसड़ा मोटर मार्ग पर गुनेड़ी मल्ली गांव की सरहद में एक कार अनियंत्रित होकर 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से गंभीर रूप से घायल अमित रावत (36) पुत्र केशर सिंह रावत, मनवर सिंह रावत (60) पुत्र ठगे सिंह निवासी गुनेड़ी मल्ली को खाई से बाहर निकाला और प्राइवेट वाहन की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिखणीखाल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मनवर सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे घायल अमित रावत को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों कार से बसड़ा से अपने गांव गुनेड़ी मल्ली जा रहे थे। राजस्व पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर शनिवार को कोटद्वार में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed