फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Candle march and blood donation paid tribute to Ankita Bhandari

कैंडल मार्च और रक्तदान से अंकिता भंडारी को दी श्रद्धांजलि

Sat, 01 Oct 2022 11:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 11:21 PM IST
सार

अंकिता भंडारी की आत्मिक शांति के लिए दुर्गापुरी में कैंडल मार्च निकाला जबकि बेस अस्पताल के ब्लड बैंक में लोगों ने रक्तदान किया।इस अवसर पर लोगों ने प्रदेश सरकार से मामले की तत्काल सुनवाई कर दोषियों को कठोर दंड देने की मांग की।

विज्ञापन
Candle march and blood donation paid tribute to Ankita Bhandari

विस्तार

अंकिता भंडारी की आत्मिक शांति के लिए दुर्गापुरी में कैंडल मार्च निकाला जबकि बेस अस्पताल के ब्लड बैंक में लोगों ने रक्तदान किया। बीरोंखाल में क्षेत्रवासियों ने आक्रोश रैली निकाली और वीरबाला तीलू रौतेली के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम को क्षेत्र की महिला मंगल दल, पूर्व सैनिकों और भाजपा कार्यकर्ता दुर्गापुरी चौक पर एकत्र हुए। उन्होंने हाथ में जलती हुई मोमबत्ती लेकर कैंडल मार्च निकाला और अंकिता भंडारी के चित्र के सामने मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर लोगों ने प्रदेश सरकार से मामले की तत्काल सुनवाई कर दोषियों को कठोर दंड देने की मांग की। कार्यक्रम में भाजपा नेत्री विमला शुक्ला, सिमरन बिष्ट, शांति थापा, शशि असवाल, अनिता बिंजोला, राजेंद्र खैरवाल, प्रेम सिंह नेगी, बालम सिंह भंडारी, कमला प्रसाद, महावीर गुसाईं, लक्ष्मण सिंह, जगमोहन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

बेस अस्पताल के ब्लड बैंक में कड़क पहाड़ी खेल प्रोत्साहन समिति की ओर से अंकिता भंडारी की याद में रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। 20 लोगों ने रक्तदान कर अंकिता के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्ति की। रक्तदान कार्यक्रम में समाजसेवी गिरिराज सिंह रावत, योगंबर सिंह रावत, प्रदीप बडोला, कमल सिंह नेगी, बबलू सिंह नेगी, अनीता नेगी, दलजीत सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीरोंखाल मुख्यालय में महिलाओं ने वीरबाला तीलू रौतेली के स्मारक पर अंकिता भंडारी को इंसाफ दिलाने के लिए श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। उन्होने रैली निकाली और अंकिता के हत्यारों का पुतला फूंका। शनिवार को बीरोंखाल के अंतर्गत ग्राम सभा पनास, भमरई, पिपलासैंण, सिसई, नोगांव, जामरी, महादेवसैंण की महिला मंगल दलों ने बीरोंखाल बाजार में श्रद्धांजली सभा के बाद बीरोंखाल बाजार तक रैली निकाली। इस अवसर पर नंद किशोर नौटियाल, दीपक ढौंडियाल, विनोद नेगी, गिरीश रावत, विदेश चातुरी, ख्यात सिंह गुसाईं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed