फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Candidates will be announced today, with an appeal to remove campaign material.

Kotdwar News: आज होगी प्रत्याशियों के नाम की घोषणा, चुनाव प्रचार सामग्री हटाने की अपील

Sat, 20 Sep 2025 10:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
Candidates will be announced today, with an appeal to remove campaign material.
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के बिड़ल परिसर छात्रसंघ चुनाव 2025-26 में नामांकन कराने वाले प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की शनिवार को जांच हुई। चुनाव संचालन समिति की ओर से बारीकी से सभी नामांकन पत्रों की जांच की गई। रविवार को समिति की ओर से प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जाएगी। इधर, छात्रसंघ चुनाव में प्रतिभाग कर रहे समस्त प्रत्याशियों एवं छात्र-छात्राओं से नियंता मंडल ने कहा है कि वह बिड़ला एवं चौरास परिसर में किसी भी प्रकार की होर्डिंग्स, पोस्टर्स, बैनर्स, हैण्डकार्डस, प्रिटिंग सामग्री इत्यादि प्रतिबंधित है। मुख्य नियंता प्रो. एससी सती की ओर से कहा है कि यदि कोई भी प्रत्याशी विवि की अधिकृत भूमि, इमारतों, सड़क मार्गों इत्यादि स्थानों पर चुनाव प्रचार से संबंधित किसी भी प्रकार की सामग्री का उपयोग करते हुए पाया जाता है तो उसके विरुद्ध विवि चुनाव नियमावली एवं लिंगदोह समिति की संस्तुति के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी, जिसकी समस्त जवाबदेही संबंधित प्रत्याशी की होगी। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि जिन प्रत्याशियों द्वारा विवि के परिसरों में मुख्य द्वार के अंदर एवं विवि की अधिकृत भूमि पर वर्तमान में उपरोक्त चुनाव प्रचार सामग्री लगवाई गई है, वे उसे आज ही हटाकर उसकी सूचना मुख्य चुनाव अधिकारी को देना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed