फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Camp organized for applying mehndi on Karva Chauth

Kotdwar News: करवाचौथ पर मेहंदी लगाने के लिए लगाया शिविर

Sun, 20 Oct 2024 10:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 10:07 PM IST
विज्ञापन
Camp organized for applying mehndi on Karva Chauth

विज्ञापन




कोटद्वार। रामलीला कमेटी सिद्धबली मार्ग की ओर से करवा चौथ के उपलक्ष्य में पहली बार सुहागिनों को बेटियों से मेहंदी लगवाने का शिविर लगाया गया। इस मौके पर तीन सेल्फी प्वाइंट भी आकर्षण का केंद्र रहे।


पहली बार करवा चौथ के मौके पर एक ही स्थान पर 247 महिलाओं को 42 बेटियों ने मेहंदी लगाई। इससे पहले दूसरे दिन मेहंदी कार्यक्रम का उद्घाटन महिला हेल्प डेस्क की प्रभारी सुमनलता, पूर्व पार्षद नीरूबाला एवं महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष रंजना रावत ने किया। शिविर में मेहंदी लगाने वाली 42 बेटियों को महिला अग्रवाल वैश्य समाज की अध्यक्ष अंजलि अग्रवाल की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इससे पहले दो दिवसीय मेहंदी कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. भावना अग्रवाल, एआरटीओ शशि दुबे एवं नगर निगम की पूर्व पार्षद कविता मित्तल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया था। शिविर में बनाए गए तीन सेल्फी प्वाइंट पर पहुंचकर महिलाओं ने खूबसूरत पलों को कैमरे में कैद किया। कार्यक्रम में आयोजन कमेटी के संरक्षक ओमप्रकाश भाटिया, सचिव नितिन गुप्ता, सहसचिव सुरेश गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मीना सेमवाल, आरती भाटिया और अंजना गोयल आदि आदि शामिल हुए।
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed