फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   By living among soldiers, students learned bravery and patriotism.

Kotdwar News: सैनिकों के बीच रहकर विद्यार्थियों ने सीखी वीरता और देशभक्ति

Thu, 30 Oct 2025 04:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 30 Oct 2025 04:41 PM IST
विज्ञापन
By living among soldiers, students learned bravery and patriotism.
लैंसडौन। भारतीय सेना के सामुदायिक जुड़ाव अभियान के अंतर्गत हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के दो शिक्षकों, 26 छात्रों और 16 छात्राओं ने विशेष शैक्षिक एवं सांस्कृतिक भ्रमण कार्यक्रम में शिरकत की।
विज्ञापन

गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर लैंसडौन के कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी ने उत्तराखंड के सीमांत ग्राम माणा में आयोजित मैनेफेस्टिवल 2025 के दौरान रणभूमि दर्शन विशेष शैक्षिक यात्रा को उल्लेखनीय कदम बताया। उन्होंने कहा कि युवाओं में देशभक्ति, शिक्षा और सांस्कृतिक विरासत के प्रति चेतना जागृत करने के उद्देश्य से मैनेफेस्टिवल आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने माणा गांव के सैनिकों और स्थानीय समुदायों के बीच रहकर सीमांत जीवन की कठिनाइयों और सैनिकों की वीरता को जाना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया।
विज्ञापन

दल ने मालारी सेक्टर और औली में भ्रमण कर भारतीय सैनिकों की दृढ़ भावना, त्याग और समर्पण का भी अनुभव किया। युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना प्रज्ज्वलित करने, सीमाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने और भारतीय सशस्त्र बलों के साथ गहरा संबंध स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम यादगार रहा। ब्रिगेडियर वीएस नेगी ने कहा कि रणभूमि दर्शन केवल सीमांत यात्रा नहीं, बल्कि यह आत्मबोध, गर्व और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed