फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   businessman against ban on polythene

पॉलीथिन पर पूर्ण पाबंदी पर व्यापारियों का हंगामा

Mon, 21 Dec 2015 07:27 PM IST
कोटद्वार
कोटद्वार Updated Mon, 21 Dec 2015 07:27 PM IST
विज्ञापन
नगरपालिका की ओर से आयोजित बैठक में व्यापारियों ने पॉलीथिन पर पूर्ण पाबंदी के खिलाफ हंगामा काटा। उन्होंने सभी उत्पादों पर पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करने का विरोध जताया। जिस पर सर्वसम्मति से तरल पदार्थों के आधा किलो पैक में 40 माइक्रोन पॉलीथिन के उपयोग पर सहमति बनी। इसके अलावा पॉलीथिन के प्रयोग पर पूर्ण पाबंदी रहेगी। व्यापारियों द्वारा पॉलीथिन में सामान बेचे जाने पर पांच हजार का जुर्माना और प्रयोग करने वालों पर अर्थ दंड लगाया जाएगा।
विज्ञापन


सोमवार को पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष पूरण सिंह रावत की अध्यक्षता में शहर के व्यापारियों और संस्थाओं की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें शहर को स्वच्छ रखने के लिए पॉलीथिन पर पूूर्ण पाबंदी लगाई गई। पॉलीथिन पर पूर्ण रूप से पाबंदी पर व्यापारी भड़क गए। उन्होंने कहा कि एक किमी दूर नगरपालिका क्षेत्र के बाहर जब लोगों को पॉलीथिन में सामान मिलेगा तब नगर पालिका क्षेत्र में सामान खरीदने कौन आएगा। पॉलीथिन पर पाबंदी होने से दुकानदार लोगों को तरल पदार्थ जैसे दूध, दही और रसदार मिठाइयां कैसे दे पाएंगे। काफी देर तक कहासुनी के बाद दूध, दही, पनीर और दाल के लिए 40 माइक्रोन वाली आधा किलो पॉलीथिन पर सहमति बन गई। शहर के व्यापारियों को नुकसान न हो इसके लिए उपजिलाधिकारी के माध्यम से शहर से निकटवर्ती ग्राम पंचायतों के प्रधानों की बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


व्यापारियों के साथ अभद्रता का आरोप
व्यापारियों ने पॉलीथिन जांच के दौरान नगरपालिका कर्मचारियों के द्वारा व्यापारियों के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया। कहा कि नगरपालिका कर्मचारी पॉलीथिन चेकिंग के नाम पर ढेरों लोग दुकान में घुस जाते हैं, विरोध करने पर वे अभद्र व्यवहार करते हैं। नगर पालिका के सभासद विवेक अग्रवाल ने व्यापारियों की शिकायत पर कहा कि नगरपालिका के कुछ कर्मचारी ही पॉलीथिन बेचने का कार्य कर रहे हैं। इस पर व्यापारी बृजपाल राजपूत ने मामले को सही बताते हुए, ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इस अवसर पर पॉलीथिन पर रोक लगाने के लिए छह सदस्यों की कमेटी बनाई गई। इसमें पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष पूरण सिंह रावत, व्यापार मंडल के अध्यक्ष राकेश गर्ग, लाजपत राय भाटिया, शरद गुप्ता, अजय अग्रवाल और अहसान को कमेटी में शामिल किया गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष रश्मि राणा, सभासद विवेक अग्रवाल, महेश भाटिया, रंजना रावत, रेशमा परवीन, ज्योति चौधरी, बीडी नवानी, राकेश मित्तल, पूर्व डीआईजी बलराम सिंह नेगी, लक्ष्मीनारायण चावला, लाजपत राय भाटिया, शरद गुप्ता, अजय अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



बैठक में यह निर्णय लिए गए
- दूध, दही और दाल के अलावा सभी पर पॉलीथिन के उपयोग पर पूर्ण पाबंदी होगी।
- तरल पदार्थों में 40 माइक्रोन की पॉलीथिन का उपयोग होगा।
- पॉलीथिन में सामान बेचने पर व्यापारी को पांच हजार रुपये का जुर्माना भरना होगा।
- बाजार में पॉलीथिन अथवा प्लास्टिक की थैली लाने पर पाबंदी होगी।
- पॉलीथिन अथवा प्लास्टिक पाए जाने पर अर्थदंड वसूला जाएगा।
- एसडीएम के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में पॉलीथिन पर पाबंदी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed