{"_id":"5fbe85cc8ebc3e9bb02ff4d2","slug":"budget-constraints-in-beautification-of-lalbatti-chowk-kotdwar-news-drn3628787157","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालबत्ती चौक के सौंदर्यीकरण में बजट का रोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालबत्ती चौक के सौंदर्यीकरण में बजट का रोड़ा
विज्ञापन
नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत नजीबाबाद चौक (लालबत्ती चौक) का चौड़ीकरण कार्य पूरा हुए तीन साल हो चुके हैं, लेकिन चौराहे का सौंदर्यीकरण अभी तक नहीं हो पाया है। चौराहे के सौंदर्यीकरण के लिए अभी तक बजट नहीं मिला है जिससे चौराहे में यातायात संचालन में पुलिस को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नगर निगम प्रशासन की ओर से अगस्त, 2017 में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए नजीबाबाद चौक (लालबत्ती चौक) के चौड़ीकरण का कार्य शुरू किया गया। इसके तहत सड़क को 18 मीटर चौड़ा किया जाना था। एनएच प्रशासन ने सरकारी स्कूल की दीवार तोड़कर सड़क को चौड़ा किया। अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम और एनएच प्रशासन को चौड़ीकरण के लिए मशक्कत करनी पड़ी। सड़क का चौड़ीकरण तो हो गया लेकिन मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप अभी तक चौराहे का सौंदर्यीकरण नहीं किया गया। चौराहे के खुलने के बाद मार्ग पर वन वे व्यवस्था लागू होने के बावजूद जाम की स्थिति बन रही है। सौंदर्यीकरण के तहत लालबत्ती चौराहे पर चबूतरे का निर्माण, निकासी नाली, फुटपाथ और चक्रवर्ती सम्राट भरत की मूर्ति लगाना प्रस्तावित है। सौंदर्यीकरण के लिए नगर निगम ने डिजायन तैयार कर स्वीकृति के लिए भेजा है, लेकिन मामला आगे नहीं बढ़ा। मेयर हेमलता नेगी ने 22 अक्तूबर को नगर निगम और एनएच के अधिकारियों के साथ बैठककर लालबत्ती चौराहे पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए ट्रायल के तौर पर कच्चा चबूतरा बनाने के निर्देश दिए थे, लेकिन कच्चा चबूतरा भी नहीं बन पाया है।
चबूतरे के निर्माण के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी दिल्ली से अनुमति लेनी पड़ेगी, तभी एनएच पर चबूतरे का निर्माण संभव हो पाएगा। - नरेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता, एनएच धुमाकोट।
विज्ञापन
वर्तमान में निगम के पास बजट का अभाव है। बजट उपलब्ध होने पर सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जाएगा। - पीएल शाह नगर आयुक्त, नगर निगम कोटद्वार।