फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Brother accused of abusing and assault

भाई पर लगाया गाली गलौज और मारपीट का आरोप

Fri, 03 Sep 2021 10:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
Brother accused of abusing and assault
दुगड्डा ब्लाक के अंतर्गत सौंटियालधार गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपने भाई पर गाली गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए डीएम को शिकायती पत्र भेजा। ग्राम सौंटियालधार निवासी मोहम्मद यूसुफ ने शिकायती पत्र में कहा कि उसका भाई उसके हिस्से की पैतृक जमीन और उसकी ओर से खरीदी गई भूमि पर जबरदस्ती कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ गत 31 अगस्त को गाली गलौज करते हुए मारपीट की। कहा कि कई बार एसडीएम से भी शिकायत कर चुका है, लेकिन अभी तक आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। कहा कि वह श्रमिक है और मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा है। उन्होंने आरोपी से उसे और उसके परिवार को जान का खतरा बताते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed